Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में कोरोना ने किया दूसरी बार तांडव अब होगी बस स्टैंड पर राज्य में आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

राजधानी दिल्ली में कोरोना ने किया दूसरी बार तांडव अब होगी बस स्टैंड पर राज्य में आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

दिल्ली में कोरोना संक्रमण मामलों के बीच फैसला लिया गया है कि राज्य में आने वाले यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की जा सकती है और संक्रमित पाए जाने पर 10 दिनों का अनिवार्य क्वारंटीन होगा.

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के एक आदेश में कहा गया है कि रैंडम टेस्टिंग दिल्ली हवाई अड्डे, सभी रेलवे स्टेशनों, राष्ट्रीय राजधानी बस अड्डों और राष्ट्रीय राजधानी में अन्य जगहों पर होंगे.

सैंपलिंग के बाद यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति होगी, लेकिन संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को घर पर या अस्पताल में 10 दिनों के लिए क्वारंटीन रहना होगा.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 992 नए मामले आए और नमूनों के संक्रमित आने की दर 2.70 फीसदी रही. अधिकारियों ने कहा कि होली की वजह से सोमवार को कम नमूनों की जांच हुई जिस वजह से संक्रमण के मामलों की संख्या कम है. दिल्ली में सोमवार को 1904 नए मामले आए थे जो बीते साढ़े तीन महीने में एक दिन में हुई सर्वाधिक बढ़ोतरी थी.

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित बेडों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया दिल्ली में कोविड की स्थिति के मद्देनजर, कोविड मरीजों के लिए आरक्षित सामान्य और आईसीयू बेडों की संख्या कुछ अस्पतालों में बढ़ाई जा रही है. यह उपलब्धता में सुधार करेगा. हम करीब से निगाह रख रहे हैं और जरूरी कदम उठाएंगे. चिंता की कोई बात नहीं है. कृपया सभी उपायों का पालन करें

इस बीच दिल्ली के 14 निजी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित आईसीयू बेड भर गए हैं. सरकार की ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप के मुताबिक, सरकारी और निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर से लैस 787 आईसीयू बेड हैं जिनमें से मंगलवार शाम छह बजे तक 278 भर गए हैं. इसी के साथ, बिना वेंटिलेटर वाले 1229 कोविड-19 आईसीयू बेडों में से 379 भर गए हैं.

रोहिणी स्थित श्री अग्रसेन इंटरनेशल हॉस्पिटल (15 आईसीयू बेड) व जयपुर गोल्डन अस्पताल (छह आईसीयू बेड), शालीमार बाग स्थित मैक्स एसएस अस्पताल (पांच आईसीयू बेड) और फोर्टिस अस्पताल (पांच आईसीयू बेड) उन निजी अस्पतालों में शामिल हैं जहां वेंटिलेटर से लैस एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कल यानि 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे है आयकर के ये 6 नए नियम
Next: जनता दल के नेता एचडी देवगौड़ा की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव हुए आइसोलेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.