Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नंदू गिरोह के दो बदमाशों को किया अरेस्ट
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नंदू गिरोह के दो बदमाशों को किया अरेस्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
arrestedpti-1574132432-1599209411

द्वारका जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद नंदू गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों का नाम धर्मेंद्र राणा व लकी है। मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षाें की ओर से गोलियां चलाई गई। बदमाशों की ओर से तीन गोलियां चलाई गई। तीनों गोली स्पेशल स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार को लगी। संयोग से वे बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे, जिनमें दो गोली जैकेट पर लगी और एक गोली उनके शरीर के नजदीक से गुजरी। वहीं बदमाशों को काबू करने के लिए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। हालांकि ये गोलियां बदमाशों के आसपास से गुजर गईं। पुलिस का कहना है कि धर्मेंद्र व लकी क्षेत्र में एक के बाद एक वारदात अंजाम दे रहे थे। नजफगढ़ थाना के सामने सात मार्च को सुशील नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में भी ये शामिल थे। इसके अलावा 22 मार्च को उजवा में फौजी नामक व्यक्ति की हत्या में भी इनका नाम सामने आया था। इसके अलावा बिजवासन में एक केबल कारोबारी के कार्यालय में गोली चलाने के मामले में भी पुलिस को इनकी तलाश थी। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि आगे ये क्या क्या वारदात अंंजाम देने वाले थे, इसका पता किया जा सके। मामले की तहकीकात जारी है। 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी सरकार का ऐलान, टीकाकरण के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगा अवकाश
Next: बिहार में कोरोना का तांडव 600 से ज़्यादा कोरोना के मिले मरीज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.