Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नंदीग्राम संग्राम: भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने डाला अपना वोट, ममता बनर्जी को लेकर कही यह बात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

नंदीग्राम संग्राम: भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने डाला अपना वोट, ममता बनर्जी को लेकर कही यह बात

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार सुबह वोटिंग शुरू होने के तुरंत बाद अपना वोट डाला। वह बाइक से वोट डालने के लिए सुबह करीब साढ़े सात बजे नंदनायक बार प्राथमिक स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वालों से बातचीत में शुभेंदु ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि सीएम ममता बनर्जी चुनाव हार जाएगी। बता दें कि नंदीग्राम सीट पर अधिकारी और ममता में कड़ा मुकाबला है।

शुभेंदु ने आगे कहा कि, ‘मेरा इस इलाके के लोगों के साथ काफी पुराना संबंध है। मेरे नंदीग्राम में लगभग हर व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। मुझे पूरा यकीन है कि मैं चुनाव जीत जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि, ‘मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे जल्दी निकलें और मतदान करें। कुछ बूथ पर दिक्कतों की खबरें थीं, किन्तु अब उन्हें ठीक कर लिया गया है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।’ शुभेंदु ने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्रों में सभी बूथ पर जाने का प्रयास करेंगे। भाजपा नेता ने दावा किया कि TMC सभी बूथ पर एजेंटों को तैनात करने में विफल हो गई है। उन्होंने कहा है कि, ‘यह दिखाता है कि ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत सकेंगी।’

इसके अलावा शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी 66 वर्ष की ‘आंटी’ हैं। उन्हें गुंडीगर्दी में शामिल नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें संयम बरतना चाहिए। शुभेंदु ने कहा कि वह राज्य की सीएम हैं, उन्हें संयम बरतने की दरकार है। वह पीएम के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग करती हैं, वह वाकई सही नहीं है। वह शुभेंदु ने आगे कहा कि दो मई को जब परिणाम आएंगे तब ममता का रास्ता साफ हो जाएगा।

Post navigation

Previous: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया शेट्टी के साथ इंस्टा पर साझा की बेहद खूबसूरत तस्वीर, लिखी यह बात
Next: केरल HC ने सोना तस्करी मामले को लेकर अपराध शाखा को दिए ये निर्देश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.