Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन आज करेंगे पहली कैबिनेट बैठक, जानिए क्‍या है इस मीटिंग का मुद्दा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन आज करेंगे पहली कैबिनेट बैठक, जानिए क्‍या है इस मीटिंग का मुद्दा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को कैबिनेटकी पहली बैठक करेंगे। राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता के मुताबिक ये बैठक कोरोना महामारी से जूझ रहे अमेरिका और अमेरिकियों की मदद को उठाए गए कदमों को लेकर होगी। प्रवक्‍ता कहना है कि इस बैठक में राष्‍ट्रपति सभी मंत्रियों के साथ इस बारे में विचार-विमर्श करेंगे कि इसको कैसे आगे बढ़ाया जाए। इस बैठक में ये भी विचार किया जाएगा कि अमेरिकन रेस्‍क्‍यू प्‍लान को कामकाजी परिवारों तक कैसे आगे बढ़ाया जाए और लागू किया जाए।इसके अलावा इसमें इसको लेकर जानकारी बढ़ाने और साझा प्रयासों के तहत इसको और अधिक मददगार बनाने पर भी विचार किया जाना है।

इस बैठक के कुछ और अहम बिंदु भी हैं। इनमें से एक अमेरिका में कोविड-19 महामारी से खत्‍म हुए रोजगारों को दोबारा शुरू। सरकार के लिए ये किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। आपको बता दें कि बाइडन प्रशासन की पूरी कोशिश इस बात को लेकर है कि देश में रोजगारा के अवसरों को बढ़ाकर बेरोजगारी को कम किया जा सके। व्‍हाइट हाउस के प्रिंसीपल डिप्‍टी प्रेस सेक्रेट्री कोरोना महामारी केरीन जीन पियर ने पत्रकारों को बताया है कि का अमेरिका पर बड़ा जबरदस्‍त असर पड़ा है और वहां पर लाखों लोगों की नौकरियां छिन गई हैं। इसलिए अमेरिकन जॉब प्‍लान इस बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा है। उन्‍होंने ये भी बताया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बैठक में एक दूसरे से दूरी बनाने का नियम फोलो किया जाएगा।

आपको बता दें कि अमेरका कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है। वहां पर अब तक कोरोना संक्रमण के 31,166,344 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 565,256 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। देश में अब तक इस महामारी से करीब 23,673,462 मरीज ठीक हुए हैं और यहां पर एक्टिव केस 6,927,626 हैं जिनमें से गंभीर मरीजों की संख्‍या 8,759 है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल HC ने सोना तस्करी मामले को लेकर अपराध शाखा को दिए ये निर्देश
Next: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में चार लोगों की गई जान, एक पुलिसकर्मी जख्मी, US में इस माह गोलीबारी की ये 47वीं घटना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.