Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मध्य प्रदेश: सीएम चौहान ने बैठक में दिया बेड्स के साथ वैक्सीन की संख्या बढ़ाने का निर्देश
  • देश
  • मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: सीएम चौहान ने बैठक में दिया बेड्स के साथ वैक्सीन की संख्या बढ़ाने का निर्देश

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
ExyTyLdUYAQqyfD

इंदौर: कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि सभी को हैरान कर रही है। इस समय कोरोना संक्रमण का कहर मध्य प्रदेश में भी बराबर देखने के लिए मिल रहा है। बीते बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना को लेकर बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने कुछ जरुरी निर्णय लिए हैं। जी दरअसल कोरोना नियंत्रण की दिशा में मुख्यमंत्री ने सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। खबरों के अनुसार प्रदेश में 15,482 बेड बढ़ाये जाएंगे। इस समय प्रदेश में आइसोलेशन, ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की संख्या 20,139 है। अब बेडों की संख्या बढ़ाने के बाद यह 35,621 (आइसोलेशन, ऑक्सीजन और आईसीयू) हो जाएगी।

आप सभी को बता दें कि भोपाल में 3985 बेड से बढ़ाकर 6000 बेड किये जायेंगे और इंदौर में 4886 से बढ़कर 10000 बेड किए जायेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि ‘1 अप्रैल से प्रतिदिन वैक्सीनेशन का टारगेट बढ़ाया जाए।’ उन्होंने निर्देश दिया है 400,019 वैक्सीनेशन प्रतिदिन किए जाएंगे। अब ऐसे में भोपाल में 40,000, इंदौर में 50000, जबलपुर में 25000, ग्वालियर में 25000, और उज्जैन में 20000 वैक्सिनेशन प्रतिदिन किए जाएंगे। इसी के साथ आपको हम यह भी बता दें कि मध्यप्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण महामारी को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु समग्र परिस्थितियों का मूल्यांकन करते हुए 11 अप्रैल 2021 को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2020 को आयोग द्वारा स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। जी दरअसल आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ‘यदि परिस्थितियां ठीक हुई तो हुए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा -2020 की संभावित तिथि 20 जून हो सकती है।’

वहीं मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य महकमे के लिए 3 महीने के लिए एस्मा की अधिसूचना जारी की गई है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,323 नए मामले सामने आए और ऐसा होने से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,91,006 तक पहुंच चुकी है।

Post navigation

Previous: कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में चार लोगों की गई जान, एक पुलिसकर्मी जख्मी, US में इस माह गोलीबारी की ये 47वीं घटना
Next: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.