Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है। यह कोरोना संक्रमण बढ़ने के मामले में देश में सबसे अव्वल है। अब इन सभी के बीच जांच को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जी दरअसल सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच के दामों में कटौती का फैसला लिया है। कहा जा रहा है अब क्लेक्शन सेंटर पर कोरोना जांच करवाने पर 500 रुपए का भुगतान देना होगा। इसके अलावा कोविड सेंटर पर जांच करने के लिए 600 रुपए और क्वारंटीन सेंटर या आइसोलेशन सेंटर पर जांच करने के लिए 800 रुपए ही लिए जाएंगे।

आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आरटी-पीसीआर जांच के दामों में छठी बार कटौती की है। इसी के साथ बात करें कोरोना संकट के बारे में तो राज्य में पिछले 24 घंटों में 227 मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा कोरोना से मौत का आकंड़ा राज्य में 56,647 तक पहुंच गया है। आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 39,544 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,12,980 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट पेश की है उसके अनुसार इससे पहले मंगलवार को 27,918, सोमवार को 31,643 और रविवार को 40,414 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या में 14 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई है। कहा जा रहा है राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,56,258 हो गई है। बीते 24 घंटों में 23,600 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे और राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24,00,727 हो गई है। आपको बता दें कि राज्य में अभी मृत्यु दर 1।94 प्रतिशत दर्ज हुई है।

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश: सीएम चौहान ने बैठक में दिया बेड्स के साथ वैक्सीन की संख्या बढ़ाने का निर्देश
Next: देश भर में आज 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.