Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश भर में आज 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश भर में आज 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
vaccine_36

आज (1 अप्रैल) से देश भर में सरकारी और निजी अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक टीकाकरण करवा सकते हैं। सरकार ने अब 45 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों के लिए गंभीर बीमारी वाली शर्त को समाप्त कर दिया है।

60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को पहले से ही कोरोना वायरस या SARS-CoV-2 के खिलाफ टीकाकरण की अनुमति है। देश में COVID-19 का टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू हो गया था। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ COVID-19 के खिलाफ पहले टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हो गया था।

1 मार्च को शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 60 वर्ष की आयु से ऊपर वाले और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले गंभीर बीमारी से पीड़ि‍त लोगों को टीकाकरण की अनुमति दी गई थी।

सभी पात्र व्यक्तियों को CoWIN पोर्टल (Http://Cowin.Gov.In) पर अग्रिम नियुक्ति करने की अनुमति है या 1 अप्रैल से हर दिन दोपहर 3 बजे के बाद साइट पर खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में मिले 39 हजार से ज्यादा नए मामले
Next: देश में पिछलें 24 घंटों में सामने आए 72 हजार से ज्‍यादा मामले, अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.