Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अगर हमारे खेलने के दौरान यो-यो टेस्ट होता तो ये महान खिलाड़ी टीम से होते बाहर: वीरेंद्र सहवाग
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

अगर हमारे खेलने के दौरान यो-यो टेस्ट होता तो ये महान खिलाड़ी टीम से होते बाहर: वीरेंद्र सहवाग

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
sehwag-1617184989

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम ने यो-यो टेस्ट पास करने को चयन का मानदंड माना है। कई बड़े नाम अतीत में इस टेस्ट में विफल रहे हैं और भारतीय टीम में एक जगह बनाने से चूक गए। इस सूची में नवीनतम नाम वरुण चक्रवर्ती और राहुल तेवतिया का है, जिन्होंने हाल ही में संपन्न भारत बनाम इंग्लैंड T20 सीरीज से पहले टेस्ट को पास नहीं किया था। तेवतिया दूसरे प्रयास में इस टेस्ट को पास करने में कामयाब रहे और दस्ते में शामिल हो गए, लेकिन चक्रवर्ती अभी भी इसे पास नहीं कर पाए हैं।

इसी चयन प्रक्रिया पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि चयन के लिए यो-यो टेस्ट से ज्यादा स्किल को आगे रखना चाहिए। सहवाग ने ये बयान क्रिकबज पर पूछे गए फैन के एक सवाल के बाद आया है, जिसमें उनसे पूछा गया था कि जब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं तो फिर वरुण चक्रवर्ती को क्यों नहीं मौका मिला। इस पर सहवाग ने कहा कि अगर हमारे खेलने के दौरान यो-यो टेस्ट होता तो सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ी इस टेस्ट को पास नहीं कर पाते।

सहवाग ने कहा, “मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं, यहां हम यो-यो टेस्ट के बारे में बात कर रहे हैं, हार्दिक पांड्या को दौड़ने में कोई समस्या नहीं है। उनकी गेंदबाजी के कारण उनके पास काम का बोझ है। हालांकि, दूसरी ओर अश्विन और (वरुण) चक्रवर्ती ने यो-यो टेस्ट को पास नहीं किया, लेकिन मैं इस सब से सहमत नहीं था, अगर ये मानदंड पहले से मौजूद होते तो सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली इसे पास नहीं कर पाते। मैंने बीप टेस्ट भी उनको क्लियर करते नहीं देखा। वे हमेशा 12.5 अंक पीछे रहते थे।”

बता दें कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही टीम में सलेक्शन की बात कही थी, लेकिन सहवाग इस बात से सहमत नहीं हैं और उनका कहना है कि समय के साथ फिटनेस हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा, “स्किल महत्वपूर्ण है, आज अगर आप एक फिट टीम खेल रहे हैं, लेकिन आपके पास कौशल नहीं है, तो आप अंततः हार जाएंगे। उन्हें अपने कौशल के आधार पर चलाएं, धीरे-धीरे आप समय के साथ उनकी फिटनेस में सुधार कर सकते हैं, लेकिन अगर यो-यो मानदंड सीधे लागू किए जाते हैं, तो बात अलग हैं। यदि कोई खिलाड़ी 10 ओवर गेंदबाजी कर सकते है और फील्डिंग भी कर सकता है, तो ये पर्याप्त है। हमें अन्य चीजों के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए।”

Post navigation

Previous: जाने आज यानि 1 अप्रैल का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन। ….
Next: जाने इस महीने कितने दिन रहेंगे बैंक बंद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.