Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश में कक्षा 1-8 तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 11 अप्रैल तक किया बंद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • साहित्य

उत्तर प्रदेश में कक्षा 1-8 तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 11 अप्रैल तक किया बंद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (16)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बड़ा फ़ैसला किया है. सरकार ने प्रदेश के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

इस निर्णय के बाद सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे. बाकी स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए हैं.

बता दें इससे पहले सरकार ने 4 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया था. अब 4 अप्रैल तक बंद की अवधि को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.

दरअसल कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने सभी राज्यों की मुश्किलें बढ़ा दी है. स्कूल फिर से बंद होने शुरू हो गए हैं. यूपी में पिछले दिनों सीएम योगी के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के स्कूल 4 अप्रैल तक बंद

रहने का आदेश जारी किया गया अब इस अवधि को 11 अप्रैल कर दिया गया है.बैठक में सीएम ने कहा कि कोरोना के संदिग्ध मामलों में आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए.

इसके अलावा समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने टेस्टिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि समूहों में संचालित संस्थानों, बालिका संरक्षण गृह

वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आदि में टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए. सीएम योगी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं.

संक्रमण की निगरानी के लिए सीएम में हर वार्ड और गांव में निगरानी समिति के गठन के भी निर्देश दिए. वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए. सार्वजनिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए और मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग में संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए संपूर्ण लॉकडाउन करने का ऐलान
Next: रणबीर कपूर के बाद अब आलिया भट्ट हुई कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी जानकारी

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.