Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2600 नये मामले आये
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2600 नये मामले आये

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
uttar-pradesh-corona-news-1615123503

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,135 सैम्पल की जांच की गयी।

प्रदेश में अब तक कुल 3,49,22,434 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2600 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 11,918 कोरोना के एक्टिव मामले में से 6,722 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

निजी चिकित्सालयों 287 मरीज अपना इलाज करा रहे है, इसके अतिरिक्त सरकारी चिकित्सालयों में निशुल्क इलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,99,045 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,88,839 क्षेत्रों में 5,15,980 टीम दिवस के माध्यम से 3,16,45,240 घरों के 15,35,51,766 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु वालों को कोविड वैक्सीनेशन 5000 केन्द्रों पर किया जा रहा है।

आप सभी से अपील है कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक है वो कोविड सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य करायें, जो लोग वैक्सीनेशन कराना चाहते है वह अपना कोविन पोर्टल पर जाकर प्री आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

अगर जो लोग आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते है, वो स्वयं अपना आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र लेकर वैक्सीनेशन सेन्टर पर जायें वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी आपका पंजीकरण करके आपका टीकाकरण कर दिया जायेगा। अगर निजी चिकित्सालयों में वैक्सीनेशन कराते है तो एक डोज का 250 रूपये भुगतान करना होगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि 11 लाख से अधिक लोग दोनो डोज लगवा चुके है, जिन्होंने दोनो डोज ले चुके है उनमें नहीं के बराबर संक्रमण पाया गया है। जिनमें संक्रमण मिले है उनमें किसी भी प्रकार की जटिलता नहीं पायी गयी है।

जो एक डोज लगवा चुके है वे निर्धारित समय पर, दूसरी डोज अवश्य लगवाये और इसमें लापरवाही बिल्कुल भी न करे। इस बात का भ्रम बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए कि यह बीमारी शहरी क्षेत्रों में पायी जाती है।

यह संक्रमण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मंे दोनों जगह पर फैलती है। उन्होंने बताया कि ग्राम निगरानी समिति व मोहल्ला निगरानी समिति को फिर से सक्रिय होने की आवश्यकता है जिससे संक्रमण को रोका जा सके।

श्री प्रसाद ने बताया कि दो तरह की वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। दोनों ही वैक्सीन प्रभावशाली व सुरक्षित है। पहला नाम है को-वैक्सीन, दूसरा नाम है कोविड-शील्ड। जिन लोगों ने को-वैक्सीन लगवायी है, उनकी दूसरी डोज चार सप्ताह के बाद लगायी जा रही थी।

पहले जो लोग कोविड शील्ड लगवा रहे थे। उनकी भी दूसरी डोज चार सप्ताह के बाद लगायी जा रही थी। लेकिन कोविड शील्ड को 04-08 सप्ताह के बीच लगाया जा सकता है तथा दूसरी डोज को 06 से 08 सप्ताह के बीच लगाया जाये तो इसका प्रभाव अधिक होगा।

जिनको अब कोविड शील्ड लगाया जायेगा, उनको अब दूसरी डोज की तारीख 06 सप्ताह के बाद देंगे। उन्होंने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आप लोग अपने हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोते/सेनेटाइज करते रहें, तथा मास्क का प्रयोग अवश्य करें। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्ल्ड कप 2011 को जीते हुए भारतीय टीम को आज एक दशक हुए पूरे, जानिए क्यों रोहित शर्मा नहीं हुआ चयन
Next: IPL 2021 से पहले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने RCB की टीम को लेकर दिया यह बयान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.