Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दिखी हल्की कटौती जाने आज के रेट। ….
  • देश
  • बिजनेस

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दिखी हल्की कटौती जाने आज के रेट। ….

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
Petrol-Price-Image-1-3

तेल कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्की कटौती की थी, लेकिन ये कटौतियां इतनी नहीं हैं कि आम आदमी को राहत मिले. लेकिन अब उम्मीद जाग रही है

कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी हो सकती है. दरअसल तेल निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) और सहयोगी देश तेल उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.

तेल उत्पादक देशों का कहना है कि उन्होंने फैसला लिया है कि मई से जुलाई के दौरान प्रति दिन 20 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाएंगे, OPEC का कहना है कि कोरोना महामारी से उबरती वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखते हुए हम ये कदम उठा रहे हैं. OPEC देशों ने उत्पादन में कटौती की थी, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने लगी थीं.

OPEC मई में 3.5 लाख बैरल प्रतिदिन, 3.5 लाख लाख बैरल प्रतिदिन जून में और 4 लाख बैरल जुलाई में तेल का उत्पादन बढ़ाएंगे. इस बीच, सऊदी अरब ने कहा कि वह खुद से 10 लाख बैरल प्रतिदिन अतिरिक्त उत्पादन की बहाली करेगा.

कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ने से कीमतों में नरमी आएगी, जिसका सीधा असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है. आपको बता दें कि भारत कच्चे तेल के मामले में काफी हद तक दूसरे देंशों से इंपोर्ट पर निर्भर है. भारत अपनी जरूरत का 80 परसेंट से ज्यादा तेल इंपोर्ट करता है.

आपको याद होगा कि मार्च के बाद से जब पूरी दुनिया में कोरोना महामारी अपने चरम पर थी तब क्रूड के दाम 30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए थे. आज ये 64 डॉलर के ऊपर हैं.

कोरोना महामारी के दौरान मांग घटने की वजह से कच्चे तेल के दाम काफी गिर गए थे, इसलिए OPEC देशों ने पिछले साल उत्पादन घटाने का ऐलान किया था.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओपेक देशों से कच्चे दाम का उत्पादन बढ़ाने की अपील की थी ताकि तेल के दाम में स्थिरता आ सके. लेकिन तेल निर्यातक देशों ने कोई वाजिब जवाब नहीं दिया था.

तब सऊदी अरब ने कहा था कि पिछले साल जब कच्चे तेल के दाम काफी नीचे चले गये थे, भारत उस समय खरीदे गये कच्चे तेल का इस्तेमाल कर सकता है.

Post navigation

Previous: राजस्थान के पाली जिले में हुआ बड़ा हादसा मार्बल से लदा कंटेनर कार पर गिरा
Next: किसान प्रदर्शनकारियों ने NHAI की लाखों की बिजली इस्तेमाल की, इतने लाखों रुपये के फूंक डाले तार

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.