Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सौरव गांगुली ने कहा- रोहित और विराट अच्छे हैं लेकिन इस बल्लेबाज ने मुझे बनाया फैन
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

सौरव गांगुली ने कहा- रोहित और विराट अच्छे हैं लेकिन इस बल्लेबाज ने मुझे बनाया फैन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

भारतीय टीम ने पिछली दो सीरीज में बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया है। पहले ऑस्ट्रेलिया में और फिर भारत में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने बिना सीनियर खिलाड़ी के भी जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ खेली सीरीज में शानदार प्रदर्शन पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम की तारीफ की।

गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बहुत ही शानदार हैं लेकिन एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। विकेटकीपर रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार वापसी करते हुए भारत को अहम जीत दिला। आखिरी दो टेस्ट में पंत ने अपनी तूफानी पारी से मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता।

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बहुत ही शानदार हैं। बीसीसीआइ का अध्यक्ष होने के तौर पर मुझे किसी एक खिलाड़ी को दूसरे के उपर नहीं रखना चाहिए। मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता हूं, लेकिन रिषभ पंत का तो मै दीवाना सा हो गया हूं। मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी पसंद हैं। शार्दुल ठाकुर मुझे पसंद हैं क्योंकि उनके अंदर हिम्मत है।

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट में एक शतक के साथ 270 रन बनाए। टी20 में उनके नाम 102 रन रहे जबकि वनडे सीरीज में दो मैच में 155 रन बनाए। इसमें 78 रन की पारी उनकी सबसे बड़ी पारी रही। ऑस्ट्रेलिया में 3 टेस्ट में पंत ने 97 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के साथ कुल 274 रन बनाए। पंत इस दौरे पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत की तरफ से पहले जबकि वैसे तीसरे स्थान पर रहे थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नई शिक्षा नीति में रोजगार परक शिक्षा, शोध, प्रोफेशनल कोर्सेज, टीचर्स के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया
Next: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम, 7 सीरीज में किया क्लीन स्वीप नहीं हारा एक भी मैच

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.