Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 5 अप्रैल का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल….
  • देश
  • धर्म

5 अप्रैल का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
rashifal

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखकर करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का राशिफल।

5 अप्रैल का राशिफल-

मेष राशि- आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। आपका दिन सामान्य रहेगा और आपके काम निर्धारित समय पर पूरे होंगे। आज दिनचर्या में परिवर्तन करें, और सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज आपको कामयाबी मिलेगी और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

वृषभ राशि- आज किसी से विवाद की आशंका है। इसके अलावा अज्ञात डर आपकी कार्यक्षमता को  प्रभावित कर सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है और रिश्तेदारों की ओर कुछ दुखद खबर मिल सकती है। काराेबार में लाभ होगा।

मिथुन- आज आपको अच्छी खबर मिलेगी और पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आज काफी प्रसन्न रहेंगे और मित्रों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। आज भौतिक संसाधन जुटाएंगे और आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज कारोबार में कामयाबी मिलेगी।

कर्क- आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। आपके काम अच्छे से पूरे होंगे और ऑफिस में खुशखबरी मिलेगी। आज अविवाहितों को रिश्ते की सूचना मिल सकती है। आज परिवार के बुजुर्गों का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह – आज आपके कार्य में प्रगति होगी और नए काम से लाभ होगा। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और रिश्तेदारों के साथ समय बिता पाएंगे। आज जोखिम वाले कार्य करने से बचें और अनजबियों से सावधान रहें। आज जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

कन्या – आज आपका किसी के साथ तनाव हो सकता है और दिनभर उलझन में रहेंगे। आज सेहत बिगड़ सकती है और अपने लाइफ पार्टनर से हर बात को शेयर करें। आज अनजान लोगों से बात न करें। आज आपको कहीं जाना पड़ सकता है। खुशखबरी मिलेगी।

तुला – आज इन राशियों के जातकों को बड़ा लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से विवाद दूर होने की संभावना है। दिनभर खुश रहेंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

वृश्चिक – 
आज व्यवसायियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य की मदद कर पाएंगे और अपने शत्रुओं से आज आपको सतर्क रहना होगा। आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

धनु – आज विवाहितों के बीच कुछ उलझन हो सकती है और रिश्तेदारों से पुराने मतभेद दूर होंगे। आज आपका काम अच्छा चलेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। आज दफ्तर में ज्यादा जिम्मेदरी रहेगी, और सेहत को सुधारने के लिए दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपके बेहद अच्छा साबित हो सकता है और आज सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके स्वभाव की सभी सराहना करेंगे। आज नए काम से फायदा होगा और कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आज किसी मित्र से मुलाकात होगी।

कुंभ –
 आज काम के दबाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आज जोखिम से जुड़े कार्यों के दौरान सतर्क रहें और आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज परिवार से जुड़े कार्यों के लिए संबंधियों से मिलने जा सकते हैंं। इसके अलावा अनजान लोगों से सावधान रहें, इसी के साथ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मीन – आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज नए काम से आपको अच्छा खासा लाभ होगा और सेहत का ध्यान रखें। आज बाहरी खानपान से बचें। आज कामकाजी लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महर्षि सूचना एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में फ़ैमिली लॉ पर हुई कांफ्रेंस की संस्तुतियाँ सरकार को भेजी जाएंगी
Next: बॉलीवुड में अक्षय कुमार और गोविंदा के बाद एक्ट्रेस हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.