Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड में अक्षय कुमार और गोविंदा के बाद एक्ट्रेस हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बॉलीवुड में अक्षय कुमार और गोविंदा के बाद एक्ट्रेस हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
bhumi-pednekar

देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हर दिन हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इस लिस्ट में बीते कल ही अक्षय कुमार और गोविंदा शामिल हुए थे। अब इन दोनों के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है और अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

आप देख सकते हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘उन्हें लक्षण हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।’ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं डॉक्टर के द्वारा बताए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं। अगर आप मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं तो प्लीज तुरंत अपना टेस्ट करवा लें। मैं भाप, विटामिन सी और खाना खा रही हूं साथ ही अपना मूड खुश रख रही हूं। कृपया करके इस परिस्थिति को हल्के में ना लें। मैंने भी सारी सावधानियां बरती थी फिर भी मैं इस वायरस की चपेट में आ गई। मास्क पहनें, अपने हाथों को धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।’     View this post on Instagram           

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

वैसे भूमि के अलावा अब तक कई बड़े-बड़े सेलेब्स कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु की शूटिंग कर रहे थे और उसी बीच वह कोरोना संक्रमित हो गए। उनके अलावा 45 आर्टिस्ट भी इस वायरस की चपेट में आए हैं। बात करें भूमि के काम के बारे में तो जल्द ही वह बधाई हो फिल्म के सीक्वल बधाई दो में राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में बधाई दो की शूटिंग पूरी की है।

Post navigation

Previous: 5 अप्रैल का राशिफल: जानिए आज का अपना भाग्यफल….
Next: मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, वाराणसी की पुलिस कमिश्नर प्रणाली की समीक्षा की

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.