Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में पहली बार मिले कोरोना के 1 लाख 15 हजार से अधिक मामले, 630 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में पहली बार मिले कोरोना के 1 लाख 15 हजार से अधिक मामले, 630 लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
coronavirus-27

नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 1,15,736 नए मामले दर्ज किए गए, जिसने देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों को 1,28,01,785 पर पहुंचा दिया है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,17,92,135 हो गई है।

सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 630 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,66,177 हो गई। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 8,43,473 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 59,856 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

630 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 297, पंजाब के 61, छत्तीसगढ के 53, केरल के 14, कर्नाटक के 39 और तमिलनाडु के 15, दिल्‍ली के 17, हरियाणा के 9, मध्‍य प्रदेश के 18 और यूपी के 30 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 166177 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 56330, पंजाब से 7216, छत्तीसगढ़ से 4416, केरल से 4694, कर्नाटक से 12696, तमिलनाडु से 12804, दिल्ली से 11113, पश्चिम बंगाल से 10355, उत्तर प्रदेश से 8924 और आंध्र प्रदेश से 7251 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,14,39,598 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,08,329 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 33,37,601 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 8,70,77,474 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

Post navigation

Previous: बीजापुर मुठभेड़ पर नक्सलियों ने प्रेस नोट किया जारी, कहा- सरकार पहले मध्यस्थों के नाम का करें ऐलान
Next: अक्षरा सिंह का ‘ Boyfriend बदलने का नया तरीका’ हुआ हिट, मिले 9 लाख से अधिक व्यूज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.