Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अक्षरा सिंह का ‘ Boyfriend बदलने का नया तरीका’ हुआ हिट, मिले 9 लाख से अधिक व्यूज
  • देश
  • मनोरंजन

अक्षरा सिंह का ‘ Boyfriend बदलने का नया तरीका’ हुआ हिट, मिले 9 लाख से अधिक व्यूज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया सॉन्ग हाल ही में लॉन्च हुआ है. इस सॉन्ग का नाम ‘ब्वॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ है. म्यूजिक वीडियो यूट्यूब आते ही छा गया है. इसे अक्षरा सिंह ने ही गाया है और वह खुद इस गाने में परफॉर्म कर रही हैं. इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर ही लॉन्च किया है.

‘ब्वॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ सॉन्ग का पिक्चराइजेश शानदार है. इसमें अक्षरा सिंह बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं. अक्षरा इस सॉन्ग में कई अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं. लेकिन उनका ये ग्लैमरस लुक ऑडिंयस को काफी पसंद आ रहा है. शॉर्ट्स और अलग-अलग लुक में वो बेहद ही सुंदर दिखाई दे रही हैं और अपनी दिलकश अदाओं से भरे डांसिंग मूव्स को दिखा रही हैं.

मिले 9 लाख से ज्यादा व्यूज

अक्षरा सिंह के इस पॉपुलर सॉन्ग के बोल सूरज सिंह(आरा) ने लिखे हैं, वहीं इसका म्यूजिक आशीष वर्मा ने कंपोज किया गया है. इस गाने की कोरियाग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने किया है. ‘ब्वॉयफ्रेंड बदलने का नया तरीका’ सॉन्ग एक अप्रैल को लॉन्च हुआ है. महज छह दिन में इस सॉन्ग को 9लाख से ज्यादा यानी 938,527 बार देखा जा चुका है.

सोशल मीडिया पर एक्टिव अक्षरा
अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की. अक्षरा सिंह ‘सइयां सुपरस्टार’, ‘त्रिदेव’, ‘हम हैं लुटेरे’, ‘धड़कन’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘दिलवाला’, ‘सत्या’, समेत कई अन्य भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पहली बार मिले कोरोना के 1 लाख 15 हजार से अधिक मामले, 630 लोगों की मौत
Next: उत्‍तराखंड में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, सामने आए 791 नए केस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.