Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्‍तराखंड में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, सामने आए 791 नए केस
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्‍तराखंड में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, सामने आए 791 नए केस

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

देहरादून, उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर न केवल बेकाबू, बल्कि घातक भी होती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना के 791 नए मामले आए हैं। करीब चार माह बाद राज्य में एक दिन में इतने ज्यादा मरीज मिले हैं। इससे पहले दस दिसंबर को यहां 830 मामले आए थे। सुकून इस बात का है कि मंगलवार को प्रदेश में साढ़े 48 हजार से अधिक जांच की गईं। इसलिए पॉजिटिविटी रेट 1.62 फीसद रहा है। देहरादून में यह जरूर 4.76 फीसद रही।

इधर, एम्स ऋषिकेश में तीन और कैलाश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, सिनर्जी अस्पताल व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है। 11 जनवरी के बाद यह इस साल एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। तब एक ही दिन में 12 मरीजों ने दम तोड़ा था।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अलग-अलग लैब से 48863 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 48072 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 303 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी 185 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 107, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 45, ऊधमसिंह नगर में 41, बागेश्वर में 11, उत्तरकाशी में सात, अल्मोड़ा में छह, रुद्रप्रयाग में पांच, चमोली में तीन, चंपावत में दो व पौड़ी में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 351 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही मौत का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है।

Post navigation

Previous: अक्षरा सिंह का ‘ Boyfriend बदलने का नया तरीका’ हुआ हिट, मिले 9 लाख से अधिक व्यूज
Next: UK: देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्र और शिक्षकों में कोरोना की पुष्टि

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.