Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार: जदयू सांसद और उनके पति को मारने आए तीन युवक हुए अरेस्ट, पिस्तौल और कारतूस हुए बरामद
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

बिहार: जदयू सांसद और उनके पति को मारने आए तीन युवक हुए अरेस्ट, पिस्तौल और कारतूस हुए बरामद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
2016_12image_16_12_102675857arrest-ll

पटना: बिहार पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिवान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदामुडा गांव में गुरुवार की रात 10 बजे पिस्टल के साथ सीवान के जनता दल यूनाइटेड (JDU) सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह को मारने आए तीन युवकों को पकड़ लिया है।

गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला के अवधेश सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह,  मनोज सिंह का बेटा अभिषेक सिंह और डेराराय के बंगरा के कामेश्वर सिंह का बेटा भानु प्रताप सिंह बताए जा रहे हैं। इनके कब्जे से 315 बोर का एक पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। इस संबंध में सांसद पति अजय सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया है कि घर में नवरात्रि का कलश रखा गया है। रात्रि 10 बजे पति-पत्नी पूजा करने के बाद घर से बाहर आए। इसी दौरान, वंहां एक बाइक पर सवार तीनों युवक पहुंचे। वे शराब के नशे में धुत्त थे। राहुल उनके पास चला आया।

जबकि दो अन्य युवक पिस्टल निकाल उन लोगों पर गोलियां चलानी चाही। यह देख सुरक्षा गार्डो ने युवको को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पहुंच तीनों को हिरासत में लेने के बाद थाने लाई है। हालांकि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली में आज रात से वीकेंड लॉकडाउन, जानें क्‍या खुलेगा और क्‍या रहेगा बंद
Next: कोरोना का प्रकोप, गृह मंत्रालय के कर्मचारियों को जारी हुआ वर्क फ्रॉम होम का आदेश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.