Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर भारत में वेज चिल्ली मिली बेहद मशहूर
  • जीवन शैली

उत्तर भारत में वेज चिल्ली मिली बेहद मशहूर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
sedsdt

यह कई सब्जियों के मिश्रण से बनती है, इसलिए इसे वेज चिल्ली मिली का नाम दिया गया है।आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

आवश्यक सामग्री 
1 कप  बारीक कटी हुई  गोभी
1 गाजर कटी हुई
1 शिमला मिर्च
4 टमाटर
1/2 कप मट्टर
3 बड़े चमच्च काजू
2 बड़े चमच्च तेल
1 तेज पत्ता
2 हरी इलायची
1 काली इलायची
2 लांग
1 दालचीनी
मध्यम प्याज
हरा धनिया
3-4 हरी मीर्च
1कप पानी
1 बड़ा चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चमच्च धनिया पाउडर
1 बड़ा चमच्च कसूरी मेथी
1 बड़ा चमच्च गरम मसाला पाउडर
1/4 बड़ा चमच्च शक्कर
3 बड़े चमच्च क्रीम
स्वादनुसार नमक
चिली मिली बनाने की विधि
चिली मिली बनाने के लिए सबसे पहले काजू को गर्म पानी में 20-25 मिनट तक भिगो कर रखें।अब टमाटर और काजू को मिक्सी में पीस लें।इसके बाद  तेल गर्म करें फिर उसमें तेज पत्ता, हरी इलायची , काली इलायची , लांग और दालचीनी डालकर अच्छे से पकाएं।अब इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट और प्याज मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक प्याज सुनहरे न हो जाए।जब प्याज सुनहरे होने लगे तब इसमें टमाटर और काजू का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक अच्छे से पका लें । अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल लें।

अब इसमें हरी मिर्च , गोभी , गाजर , शिमला मिर्च,मटर , स्वादनुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट तक पका लें। ध्यान रहें कि ग्रेवी ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए। जब सब्जियां पक जाएं तब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी और शक्कर डालकर मिला लें। इसके 2 मिनट बाद इसमें मलाई और धनिया डाल लें। अब आप चिली मिली को रायता और पराठे के साथ परोस लें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IRCTC जल्द कम कर सकती है किराया
Next: अब महंगे हेयर कलर की नहीं पड़ेगी जरूरत..

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.