Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अब महंगे हेयर कलर की नहीं पड़ेगी जरूरत..
  • जीवन शैली

अब महंगे हेयर कलर की नहीं पड़ेगी जरूरत..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
uhyjikuyi
सफेद बाल की समस्या शुरू होते ही हम या तो उन्हें एक एक कर काटना शुरू कर देते हैं या कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेने लगते हैं, वहीं बहुत सारे लोग पार्लर में जाकर महंगा हेयर कलर कराते हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन पर महंगे कलर कराने के पैसे नहीं जिस वजह से वह घर पर ही हेयर डाई लगा लेते हैं, जो आपके बालों को और खराब कर देता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर बैठे बिना ज्यादा पैसे खर्च किए प्राकृतिक तरीको से सफेद बालों को काला कर सकते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बालों को आप आलू के छिलकों की मदद से भी काला कर सकते हैं। इसमें मौजूद स्टार्च एक नेचुरल कलर के रूप में काम करता है। आलू के छिलके से तैयार हेयर मास्क में विटामिन ए, बी और सी होता है, जो हमारे स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर डैंड्रफ नहीं होने देता है। इतना ही नहीं आलू में मौजूद आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम हेयरफॉल की परेशानी को दूर करते हैं।

सबसे पहले आलू को छिल लें। अब इसके छिलकों को एक कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाएं, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक बर्तन में भरकर रख दें। अगर आपको आलू के पानी से तीखी गंध आ रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकती हैं।

आलू के छिलके से तैयार इस हेयर पैक को अगर साफ और गीले बालों में लगाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद होगा। इस मिश्रण से पांच मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें। अब इसे आधे घंटे तक बालों पर लगा छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो लें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर भारत में वेज चिल्ली मिली बेहद मशहूर
Next: सीआईएसएफ में पहली बार अनुबंध पर होगी भर्ती,

Related Stories

uihj-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली

30 मई 2026 का राशिफल

Sarvoday Times 4 months ago 0
6 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

वर्क फ्रॉम होम से बदल रही है जीवनशैली, जानिए कैसे

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (2)
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन

आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.