Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इजरायल ने खुद को कोरोना मुक्त किया घोषित, बना ऐसा पहला मुल्क
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

इजरायल ने खुद को कोरोना मुक्त किया घोषित, बना ऐसा पहला मुल्क

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

बगदाद: एक ओर पूरी दुनिया कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर इजरायल पहला ऐसा मुल्क बन गया है जिसने खुद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया है. इजरायल ने अपने सामूहिक टीकाकरण अभियान के बाद कोरोना वायरस पाबंदियों में भी ढील दे दी है और स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है.

इजरायल में सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को शुरू कर दिया गया है और बच्चे कक्षाओं में लौट आए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनने की बाध्यता को भी ख़त्म कर दिया गया है.  हालांकि बड़ी सभाओं में मास्क जरुरी हैं. इजरायल ने दुनिया भर के टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने देश में तेजी से लोगों का टीकाकरण किया है. यही कारण है कि वहां कई कोरोना प्रतिबंधों को हटा दिया गया है. इजरायल ने पिछले हफ्ते ऐलान किया है कि मई से देश में विदेशी पर्यटकों को भी प्रवेश दिया जाएगा और उनका टीकाकरण भी किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गत वर्ष महामारी की शुरुआत के बाद से, इजरायल में कोरोना वायरस के 836,000 केस दर्ज किए थे और इस महामारी के कारण 6,331 लोगों की मौत हुई थी. इजरायल में 9.3 मिलियन नागरिकों में से 53 फीसद को फाइजर / बायोएनटेक वैक्सीन के दो खुराक दी गई हैं. दिसंबर में जब से इज़राइल ने अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है, गंभीर मामलों और मौतों में कमी आई है और इकॉनमी को पूरी तरह से फिर से खोलने की इजाजत दे दी गई है. हालांकि इजरायल के नियंत्रण वाले वेस्ट बैंक और गाजा में टीकाकरण अभियान सुस्त है, जिसके लिए सरकार की आलोचना हो रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ के पार, 30 लाख से अधिक मौतें
Next: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल को 125 बेड वाले कोविड सेंटर में बदला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.