Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम तीरथ सिंह रावत ने हड़ताल और आंदोलन पर अपनाया कड़ा रुख, कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्दश
  • उत्तराखंड
  • देश

सीएम तीरथ सिंह रावत ने हड़ताल और आंदोलन पर अपनाया कड़ा रुख, कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्दश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

देहरादून, सरकार ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल अथवा आंदोलन पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हड़ताल और आंदोलन पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चिकित्सा अथवा आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो उन्हें सेवा से हटाते हुए नई नियुक्तियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। उन्होंने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को इस संबंध में उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसी अनुपात में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इन सबके बीच कर्मचारियों की हड़ताल खासी परेशानी का सबब बन सकती है। अभी तक उपनल कर्मियों की हड़ताल के कारण व्यवस्था काफी प्रभावित हुई थी। अब एएनएम ने एसीपी और पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर 21 अप्रैल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं आवश्यक सेवाओं के कोई भी कर्मचारी हड़ताल या आंदोलन करता है तो उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि इस महासंकट काल में सभी अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें। ऐसा न करने वाले हड़ताली व आंदोलनरत कार्मिकों की सेवा से हटाते हुए नई नियुक्तियों की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 2 लाख 73 हजार से ज्यादा नए मामले, 1619 लोगों की मौत
Next: उत्तराखंड में रेमडेसिविर को लेकर मचा हाहाकार, बाजार से गायब है इंजेक्शन, हो रही कालाबाजारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.