Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में लॉकडाउन के बीच श्रमिक पलायन करने पर मजबूर, आनंद विहार बस स्टैंड पर लगी भीड़
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में लॉकडाउन के बीच श्रमिक पलायन करने पर मजबूर, आनंद विहार बस स्टैंड पर लगी भीड़

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
migrant-workers

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड और यूपी कौशाम्बी बस स्टैंड पर रोजी-रोटी और कोरोना महामारी की लड़ाई में एक बार फिर प्रवासी मजदूर हार चुके हैं। जिसके बाद श्रमिक पलायन करने पर मजबूर हो गये हैं। गत वर्ष की तरह सैकड़ों किलो मीटर पैदल न चलना पड़े इस डर से प्रवासी मजदूर दिल्ली छोड़ अभी से अपने घर लौट रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार को भी बेचैन कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। घोषणा होते ही प्रवासी श्रमिक अपने घर भागने लगे हैं। क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग सभी सर पर सामना लादे फिर अपने घर भागने लगे हैं। तपती धूप में मानो पसीना शरीर को भिगो रहा है, किन्तु रोजी रोटी खोने के डर से पलायन करना अधिक आसान नज़र आ रहा है। बस स्टैंड पर मौजूद प्रवासी श्रमिक मनोज ने बताया कि, “लॉकडाउन के चलते गांव जा रहा हूं, गरीब आदमी हूं कमरे का किराया कैसे दूंगा। कंपनी बंद हो जाएंगी कहां से कमा कर खाऊंगा, गत वर्ष 4 महीने का किराया भरा था, जो जेब से देना पड़ा था। छोटे छोटे बच्चे हैं बहुत समस्या होती है, अब वापस नहीं आऊंगा।”

प्रेम सागर ने आगे कहा कि, “गांव जा रहा हूं, काम बंद हो जाएगा फिर कहां से कमाऊंगा ? अब जब फिर से काम शुरू होगा तब आऊंगा।” दिल्ली और गाजियाबाद के अलग अलग हिस्सों से सड़कों के जरिए लोग बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, एक के ऊपर एक बैठे प्रवासी श्रमिक फिलहाल कोरोना बीमारी भूल चुके हैं। याद महज इतना है कि घर वापस पहुंचना है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा से बचने की दी चेतावनी
Next: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने लॉक डाउन के बाद 4 स्टेशनों को बंद करने का किया ऐलान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.