Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने की मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना
  • देश
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने की मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
2021_4image_01_09_32184099303-ll

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस से संक्रमित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. मनमोहन सिंह फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं. मनमोहन सिंह (88) को सोमवार को हल्के बुखार के साथ दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 केन्द्र के रूप में किया जा रहा है. हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे खान ने ट्वीट किया, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द कोविड-19 से उबरने की कामना करता हूं.’

पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह को बुखार आने के कारण सोमवार शाम करीब 5 बजे एम्स में भर्ती करवाया गया था. उन्हें कोरोना के टीके ‘कोवैक्सीन’ के दो डोज दिए जा चुके हैं. डॉ. मनमोहन सिंह की उम्र 88 वर्ष है और उन्हें डाइबिटीज भी है. डॉ. सिंह की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी हैं. ऐसे में उन्हें एहतियात के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी. 2004 में उनकी एस्कॉर्ट अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी. पिछले साल मई के महीने में भी उन्हें बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उस वक्त भी कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर था.

Wishing ex Indian PM Manmohan Singh a speedy recovery from Covid 19.

— Imran Khan (@ImranKhanPTI) April 20, 2021

मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए रविवार को पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा था और इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा. मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि केवल टीका लगाये जाने की कुल संख्या को नहीं देखना चाहिए बल्कि यह देखा जाना चाहिए कि कितने प्रतिशत आबादी को टीका लग चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा सहित कई बड़े नेताओं ने डॉ मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश भाजपा नेता हनुमान मिश्र का लखनऊ के अस्पताल में निधन
Next: चाड के तीन दशकों से समय से राष्ट्रपति इदरिस डेबी विद्रोहियों से मुकाबले में मारे गए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.