Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चाड के तीन दशकों से समय से राष्ट्रपति इदरिस डेबी विद्रोहियों से मुकाबले में मारे गए
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

चाड के तीन दशकों से समय से राष्ट्रपति इदरिस डेबी विद्रोहियों से मुकाबले में मारे गए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
21_04_2021-idriss_deby_21577941

मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी मंगलवार को विद्रोहियों से मुकाबले के दौरान मारे गए। वह तीन दशकों से अधिक समय से देश के राष्ट्रपति थे। सेना ने राष्ट्रीय टेलीविजन और रेडियो पर इसका एलान किया। यह खबर ऐसे समय आई, जब कुछ घंटे पहले ही निर्वाचन अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव में इदरिस के जीतने की घोषणा की थी। यह चुनाव 11 अप्रैल को हुआ था। इस जीत के साथ इदरिस और छह साल तक अपने पद पर बने रह सकते थे। सेना ने बताया कि डेबी के 37 वर्षीय पुत्र महमत इदरिस डेबी 18 महीने के संक्रमणकालीन परिषद का नेतृत्व करेंगे। साथ ही सेना ने शाम छह बजे से रात्रि कफ्र्यू लगाने की भी घोषणा की।

लड़ाई का मैदान दूर-दराज के इलाके में स्थित रहने के कारण इदरिस की मौत की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी पता नहीं चल सका है कि उनकी किन परिस्थितियों में मौत हुई। अभी यह भी ज्ञात नहीं है कि राष्ट्रपति उत्तरी चाड में अग्रिम क्षेत्र में क्यों गए या उनके शासन का विरोध कर रहे विद्रोहियों के साथ संघर्ष में उन्होंने क्यों हिस्सा लिया।

सेना के पूर्व कमांडर-इन-चीफ इदरिस 1990 में सत्ता में आए, जब विद्रोही बलों ने तत्कालीन राष्ट्रपति हिसेन हबरे को पद से हटा दिया। बाद में उन्हें सेनेगल में अंतरराष्ट्रीय अधिकरण ने मानवाधिकारों के उल्लंघन का दोषी ठहराया था। इन वर्षो में इदरिस ने कई सशस्त्र विद्रोह का सामना किया लेकिन उससे पार पाकर सत्ता में बने रहे। उनके खिलाफ इस नई बगावत का नेतृत्व खुद को फ्रंट फार चेंज और कान्कार्ड इन चाड बताने वाला समूह कर रहा है। ऐसा समझा जाता है कि विद्रोही हथियारबंद थे और उन्हें पड़ोसी लीबिया में प्रशिक्षण मिला था। उसके बाद वे 11 अप्रैल को उत्तरी चाड में घुसे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने की मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Next: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किए नए दिशा- निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.