Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश में कोेविड-19 के प्रतिदिन 2 लाख से अधिक टेस्ट किये जा रहे
  • देश
  • स्वास्थ्य

प्रदेश में कोेविड-19 के प्रतिदिन 2 लाख से अधिक टेस्ट किये जा रहे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में एग्रेसिव टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर कार्य करने से कोविड संक्रमण के नियंत्रण में अच्छे परिणाम मिल रहे है। उन्होंने बताया कि 01 मई, 2021 को प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 3,01,833 थी, जो लगभग 77,000 घटकर आज 2,25,271 हो गयी है। इसी तरह प्रदेश में नये मामलों की संख्या 01 मई, 2021 के 30,317 से घटकर आज 21,331 हो गयी है। प्रदेश में 01 मई को 2 लाख 79 हजार लोग होमआइसोलेशन में थे जिनकी संख्या घटकर 1 लाख 66 हजार हो गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोेविड-19 के प्रतिदिन 2 लाख से अधिक टेस्ट किये जा रहे है।
श्री सहगल ने बताया कि सर्विलान्स के माध्यम से घर घर जा कर लोगों से कोविड के लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। सर्विलान्स के माध्यम से प्रदेश में अब तक 16.66 करोड़ से अधिक लोगों तक पहँुच कर उनका हाल-चाल जाना गया है। उन्होंने बताया कि सर्विलान्स के साथ-साथ 97 हजार राजस्व गाँवों में लोगों से सम्पर्क करते हुए कोविड लक्षणयुक्त लोगों की पहचान कर उनका कोविड टेस्ट तथा उन्हें मेडिकल किट प्रदान की जा रही है। गाँव में निगरानी समिति के द्वारा गाँव में रहने वाले लोगों से सम्पर्क कर कोविड लक्षणों की जानकारी ली जा रही है। कोविड लक्षण मिलने वाले लोगों की आरआरटी टीम द्वारा एन्टीजन कोविड टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गाँव में संक्रमणयुक्त लोगों को होमआइसोलेशन में रखने के लिए गाँव में ही पंचायत भवन/स्कूल/सरकारी इमारतों मंे आइसोलेट करके उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 1 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों के वैक्सीनेशन 7 जनपदों से बढ़ाकर अब 18 जनपदों में किया जा रहा है।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा कल वाराणसी में कोविड-19 के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी एवं डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री जी द्वारा गोरखपुर में एम्स तथा बीआरडी मेडिकल काॅलेज की समीक्षा एवं निरीक्षण किया गया है। आज ही मुख्यमंत्री जी अयोध्या में कोविड-19 की समीक्षा कर रहे है तथा मौके पर जाकर निरीक्षण करेगें।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेशव्यापी आंशिक कोरोना कर्फ्यू के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आंशिक कोरोना कर्फ्यू में वैक्सीनेशन, औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल सम्बन्धी कार्य आदि आवश्यक अनिवार्य सेवाएं यथावत जारी रहेंगी। आंशिक कोरोना कर्फ्यू की अवधि में पूरे प्रदेश के शहरों और गांवों में विशेष सफाई एवं फाॅगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड बेडांे की संख्या निरन्तर बढ़ायी जा रही है। इसी क्रम में नाॅन आक्सीजन बेड को आक्सीजनयुक्त बेड में बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे है। साथ ही 21,000 आक्सीजन कन्संटेªटर खरीदे जा रहे है। कल अस्पतालों में 1003 मीट्रिक टन आक्सीजन की सप्लाई की गयी है। उन्होंने बताया कि होमआइसोलेशन के मरीजों को आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक जनपद में एक रीफिलर नामित किया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां तेजी से चलायी जा रही हैं। लगभग 08 लाख से अधिक पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा मजदूरों को काम दिया जा रहा है। इन औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाये गये हंै। इसके अलावा जिन औद्योगिक संस्थानों में 50 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे ऐसे औद्योगिक संस्थानों में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जिससे वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को समय से इलाज मिल सके।  
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में अब तक 20,24,876.54 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है, जो विगत वर्ष से दुगुना है। उन्होंने बताया कि कृषि सम्बन्धी गतिविधियों को कोरोना कफ्र्यू से मुक्त रखा गया है।
श्री सहगल ने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,14,977 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें से लगभग 01 लाख 12 हजार से अधिक निजी एवं सरकारी संस्थानों में आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच की गई। प्रदेश में अब तक कुल 4,31,69,533 सैम्पल की जांच की गयी है, जो पूरे देश में सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 21,331 नये मामले आये हैं तथा 29,709 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। अब तक 12,83,754 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कुल कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1,66,170 व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं, इसके अतिरिक्त अन्य मरीज सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में इलाज करा रहे है।  
श्री प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,63,790 क्षेत्रों में 6,07,370 टीम दिवस के माध्यम से 3,45,83,595 घरों के 16,66,75,919 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले लोगों के साथ-साथ 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का वैक्सीनेशन चल रहा है। अब तक 1,09,39,775 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई तथा पहली डोज वाले लोगों में से 27,85,013 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इस प्रकार कुल 1,37,24,788 वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 01 मई, 2021 से 18 से 44 वर्ष वाले लोगों का भी टीकाकरण 07 जनपदों में शुरू किया गया था, जिसे आज से 18 जनपदों में विस्तार करते हुये टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि शीघ्र ही अन्य जनपदों में 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें।  

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार (रायबरेली) का किया औचक निरीक्षण
Next: योगी आदित्यनाथ पहुंचे राम की नगरी, जल्द खत्म होगी ऑक्सीजन की किल्ल्त, मुख्यमंत्री ने दी पूरी जानकारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.