Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा की जा रही गेहूँ खरीद की मंत्री ने की समीक्षा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा की जा रही गेहूँ खरीद की मंत्री ने की समीक्षा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा ने आज वीडियो कान्फ्रेंषिंग के माध्यम से मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत रबी विपणन वर्श 2021-22 में सहकारिता विभाग की क्रय एजेन्सियों-उ0प्र0 कोआपरेटिव फेडरेषन लि0 (पी0सी0एफ0), उ0प्र0कोआपरेटिव यूनियन लि0 (पी0सी0यू0) एवं उ0प्र0 उपभोक्ता सहकारी संघ लि0 (यू0पी0एस0एस0) द्वारा की जा रही गेहूँ खरीद की समीक्षा की गयी। क्रय एजेन्सियों द्वारा सहकारी समितियों में स्थापित गेहूँ क्रय केन्द्रों के माध्यम से अभी तक कुल 309353 कृशकों से 1556549.933 मी0टन गेहूँ की खरीद की गयी, जिसका मूल्य रू0 307418.61 लाख है। गत वर्श इसी अवधि में कुल 735404.48 मी0टन गेहूँ की खरीद की गयी थी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को क्रय केन्द्र पर आने वाले सभी कृशकों से गेहूँ क्रय सुनिष्चित करने तथा खरीदे गये गेहूँ के मूल्य का भुगतान कृशकों को निर्धारित समय में करने के निर्देष दिये।
वीडियो कान्फ्रेंषिंग में श्री एम0वी0एस0रामी रेड्डी, अपर मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग/ आयुक्त एवं निबन्धक, सहकारिता द्वारा क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 की गाइडलाइन्स का अनुपालन सुनिष्चित करते हुए खरीद किये जाने, खरीदे गये गेहूँ की यथाषीघ्र भारतीय खाद्य निगम में डिलीवरी करने तथा एफ0सी0आई0 को स-समय बिलिंग करने के निर्देष सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। वीडियो कान्फ्रेंषिंग में उपस्थित महा प्रबन्धक, एफ0सी0आई0 से संस्थाओं द्वारा की गयी डिलीवरी के सापेक्ष तत्काल पावती पत्र जारी करने एवं क्रय केन्द्रों द्वारा की गयी बिलिंग के सापेक्ष तत्काल भुगतान कराने का अनुरोध किया गया, जिससे धनराषि की उपलब्धता बनी रहे एवं कृशकों को स-समय भुगतान किया जा सके। वीडियो कान्फ्रेंषिंग में अपर आयुक्त एवं अपर निबन्धक (क्रय विक्रय), सहकारिता, पी0सी0एफ0, पी0सी0यू0, यू0पी0एस0एस0 एवं एस0डब्ल्यू0सी0 के प्रबन्ध निदेषक, समस्त मण्डलीय संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक, सहकारिता, जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनायी गयी रणनीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे: मुख्यमंत्री
Next: देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतो में कितना आया बदलाव जाने ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.