Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतो में कितना आया बदलाव जाने ?
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतो में कितना आया बदलाव जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
petrol1

आज गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं. तीन दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 10 दिन हो गए. 2 मई के बाद इन दस दिनों में सात बार तेल के भाव बढ़े. इन सात दिनों में पेट्रोल 1.66 रुपए और डीजल 1.88 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया.

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 92.05 रुपए और डीजल 82.61 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 98.36 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 93.84 रुपए और डीजल 87.49 रुपए प्रति लीटर डीजल है. कोलकाता में क्रमश: 92.16 रुपए और डीजल 85.45 रुपए प्रति लीटर पर है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके साथ ही भोपाल और इंदौर सहित कई और शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है. मूल्य वृद्धि के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया.

देश में कोविड की दूसरी लहर से निपटने के लिए कई राज्यों में लागू लॉकडाउन के चलते अप्रैल में तेल बिक्री 9.4 प्रतिशत घट गई. अप्रैल में तेल की खपत 9.38 प्रतिशत घटकर 1.71 करोड़ टन रह गई, जबकि मार्च में यह 1.87 करोड़ टन थी.

देश में अप्रैल 2020 में कोराना संक्रमण के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके चलते सभी आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई थी. इस दौरान ईंधन की खपत 2006 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थी. अप्रैल 2020 की तुलना में इस बार हालांकि ईंधन की खपत 81.5 बढ़ी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारिता विभाग द्वारा की जा रही गेहूँ खरीद की मंत्री ने की समीक्षा
Next: बिहार के मुजफ्फरपुर में ब्लैक फंगस का पहला मामला आया सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.