Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 326,098 नए मामले सामने
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 326,098 नए मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
corona-1-1

देश में कोरोना संक्रमण से हालात अभी भी भयावह बने हुए हैं. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और करीब चार हजार संक्रमितों की जान जा रही है. हालांकि अच्छी बात ये है कि नए केस से ज्यादा रिकवरी हो रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 326,098 नए कोरोना केस आए और 3890 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,53,299 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 31,091 एक्टिव केस कम हुए हैं.

14 मई तक देशभर में 18 करोड़ 4 लाख 57 हजार 579 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 11 लाख 3 हजार 625 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 43 लाख 72 हजार 907
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 4 लाख 32 हजार 898
कुल एक्टिव केस- 36 लाख 73 हजार 802
कुल मौत- 2 लाख 66 हजार 207

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 16 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के नए मामलों और इसकी वजह से जान गंवाने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली. हालांकि राज्य में अभी तक सामने आए कोरोना के कुल मामलों की संख्या 53 लाख से अधिक हो चुकी है, जबकि प्रदेश में 79,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

गुरुवार को हुई 850 मौतों की तुलना में, शुक्रवार को राज्य में मरने वालों की संख्या 695 दर्ज की गई. इसके साथ ही यहां कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 79,552 तक पहुंच चुकी है. राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को नए संक्रमणों की संख्या 50,000 के स्तर से नीचे रही. यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 39,923 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद अब राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 53,09,215 हो गई है.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उच्‍चस्‍तरीय बैठक हुई शुरू कोरोना को लेकर होगी चर्चा
Next: राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का ना पालन करने पर काटे चालान

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.