Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का ना पालन करने पर काटे चालान
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग का ना पालन करने पर काटे चालान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
1600x960_987760-covid

कोरोना महामारी के चलते राजधानी दिल्ली में 19 अप्रैल को एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया था. दूसरी लहर के इस लॉकडाउन में अब तक यानी 19 अप्रैल से 13 मई के बीच दिल्ली पुलिस ने 51878 लोगों का मास्क ना लगाने को लेकर चालान काटा है.

इतना ही नहीं इस महामारी में बिगड़ते हालातों के बीच में भी पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग ना पालन करने को लेकर 8223 चालान काटे.दिल्ली पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन में इस बार 5174 एफआईआर दर्ज कर 4536 लोगो की गिरफ्तारी की गई है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन चालानों के जरिए बड़ी रकम वसूल की गई है. पुलिस ने नियमो का पालन न करने वालो से 1 करोड़ 14 लाख 48 हजार 382 रुपये वसूल किये.

पुलिस के मुताबिक हालांकि इन चालान को काटने का मकसद लोगों से सख्ती से नियमों का पालन करवाना है. क्योंकि इस महामारी से जंग कोरोना नियमो का पालन करके ही की जा सकती है.

पिछले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कुछ कम होती हुई नजर आ रही है . ऐसा तभी संभव हो पाया जब आम जनता ने भी भागीदारी की और नियमों का पालन किया. जरूरत है कि इस महामारी की गंभीरता को समझते हुए लगातार कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करने की जिससे तीसरी लहर को आने से रोका जा सके.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 326,098 नए मामले सामने
Next: महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान को लेकर अधिकारियों से की मीटिंग दिए निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.