Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आइये आज जानते है क्या है मुनक्का के फायदे। ….
  • जीवन शैली
  • देश

आइये आज जानते है क्या है मुनक्का के फायदे। ….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप मुनक्का का सेवन भी कर सकते हैं. ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ सेहत को कई और तरह से भी फायदा पहुंचाता है. किशमिश की तरह दिखने वाला मुनक्का किशमिश से थोड़ा अलग होता है.

ये लाल और बड़े अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है. पोषक तत्वों की बात करें तो 30 ग्राम मुनक्का में 1.14 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 21 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम फाइबर, 15% कॉपर और 5% आयरन और 79 कैलोरी होती है. आइये जानते हैं कि मुनक्का आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है.

मुनक्का का रोज़ाना सेवन करने से इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ती है. इसको दूध में भिगोकर खाने से सेहत को इसके फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और वीकनेस दूर होती है.

मुनक्का का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. मुनक्का में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में मदद करता है. साथ ही इसमें बोरान नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है जो कैल्शियम को सोख कर इसको हड्डियों तक पहुंचाने में सहायता करता है.

रोज़ाना मुनक्का खाने से आंखों की रौशनी तो बढ़ती ही है. साथ ही इसके सेवन से मोतियाबिंद होने का खतरा भी कम होता है. इसमें विटामिन ए और बीटा केरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

रोज़ आठ-दस मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है. इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया को दूर करने और खून को बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स को बनाने में सहायता करता है.

मुनक्का का सेवन करने से कब्ज़ दूर होता है और गैस, अपच जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सही तरह से काम करने में मदद करता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने ब्लैक फंगस को लेकर एडवाइजरी की जारी
Next: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित शनि देव की पूजा करने से कुदृष्टि का असर होता है कम

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.