Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्या बढ़ेंगे लॉकडाउन ?
  • दिल्ली
  • देश

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल क्या बढ़ेंगे लॉकडाउन ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में हाल के दिनों में कमी देखने को मिल रही है, लेकिन महामारी की वजह से हो रहे मौतों के आंकड़ों में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा है.

इस बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए दिल्ली में लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाया जा सकता है. यही नहीं, संभवत: दिल्ली सरकार इसकी घोषणा आज शाम तक कर सकती है. यही नहीं, पहले की तरह इस बार भी मेट्रो सेवा बंद रह सकती है.

बता दें कि दिल्‍ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 18 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी और अब तक वह चार बार इसे बढ़ा चुके हैं. जबकि मौजूदा लॉकडाउन सोमवार यानी 17 मई को सुबह पांच बजे खत्‍म हो रहा है.

बहरहाल, दिल्‍ली में करीब एक महीने से लॉकडाउन जारी है और इस दौरान मामले 26 हजार से कम होकर 8 हजार के नीचे पहुंच गए हैं. इस दौरान पॉजिटिविटी रेट भी 36 फीसदी से सिमटकर 12 प्रतिशत पर आ चुका है.

हालांकि अब भी कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतें 300 के ऊपर ही बनी हुई हैं. इसके अलावा ऑक्सीजन की स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन आईसीयू और वेंटिलेटर के लिए लोगों को अब भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वैसे दिल्‍ली सरकार केंद्र के साथ मिलकर लगातार कोविड केयर सेंटर खोल रही है.

यही नहीं, दिल्ली में कोरोना वायरस के टीके की कमी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने डॉ. रेड्डी लैब को रूस में विकसित कोविड-19 टीके स्पूतनिक-वी (Sputnik-V) की 67 लाख डोज की सप्लाई करने के लिए लिखा है.

बता दें कि डॉ. रेड्डी ने शुक्रवार को स्पूतनिक-वी को देश में लॉन्च किया है. यह पहला विदेश निर्मित कोविड-19 टीका है जिसका इस्तेमाल देश में किया जा रहा है. बता दें कि केजरीवाल की घोषणा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पिछले सप्ताह किए गए दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने दिल्ली को अतिरिक्त खुराक देने से मना कर दिया है.

Post navigation

Previous: जानते है आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल- डीजल के दाम ?
Next: कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.