Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला
  • देश
  • बिहार
  • स्वास्थ्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (4)

कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच सोमवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फेसबुक लाइव आए. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

सूबे की बदहाल स्वास्थ्य व्यावस्था का हवला देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. तेजस्वी ने कहा कि अगर सरकार नहीं संभल रही तो कुर्सी छोड़ दीजिए. हमें मौका दीजिये. हम दिखाएंगे की काम कैसे होता है.

तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में कोई व्यवस्था नहीं है. सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. ऐसे समय में नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन सत्तापक्ष के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं. इस वक्त कमियों को दूर कर सुधार करना चाहिए.

लेकिन सरकार मानने को तैयार नहीं हैं, कि वो फेल हो चुकी है. सत्ताधारी दल के नेता मुझे याद कर रहे हैं, इसका मतलब यही है कि वो स्वीकार कर चुके हैं कि सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में फेल है. लेकिन मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही हैं. हम क्या करें.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक चुके हैं. उन्हें अब जनता की कोई चिंता नहीं हैं. अगर होती तो एक साल में काम हुआ होता. मुख्यमंत्री वो हैं, लेकिन लोग खोज हमें रहे हैं.

सरकार में बैठे लोग मुझे याद कर रहे हैं. इसका मतलब बिहार उनसे नहीं सम्भल रहा, तो कुर्सी पर क्यों बैठे हैं? नहीं संभल रही सत्ता तो छोड़ दीजिए. हमें मौका दीजिये, हम बताएंगे काम कैसे करना है

तेजस्वी ने कहा हमें कहा जा रहा है कि बाहर आइए. हमें तो स्थिति की जानकारी है ही. दौरा वो करें जिन्हें सच्चाई पता नहीं है. जो आंखों पर पट्टी चढ़ा कर बैठे हैं. हमारी मांग है कि स्वास्थ्य विभाग में जो पदें जो रिक्त हैं

उसे अविलंब भरा जाए. लेकिन सरकार मनाने को तैयार नहीं हैं. एक साल में क्या नहीं हो सकता था, लेकिन हुआ नहीं. हम विपक्ष में हैं, हमारा सीमित दायरा है. लेकिन सरकार में बैठे लोग हमें ढूंढ रहे

नेता प्रतिपक्ष ने कहा हमारा काम सच्चाई बताना है, जिन्होंने आंखों पर पट्टी बांधी है, वो बाहर जाएं तेजस्वी यादव ने कहा कि वो आज मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखेंगे कि अगर मुख्यमंत्री को उनकी जरूरत है, तो वो उन्हें अनुमति दें काम करने की. वे सरकार की मदद के लिए हर संभव काम करने को तैयार हैं.

Post navigation

Previous: देश में कोरोना का कहर लगातार जारी 24 घंटों में आये 2 लाख 81 हजार नए मामले
Next: आज आया सोने की कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल जाने चाँदी के क्या है भाव ?

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.