Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी इंदौर में कोरोना कर्फ्यू 29 मई तक बढ़ा
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी इंदौर में कोरोना कर्फ्यू 29 मई तक बढ़ा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
1586166780-0763

कोरोना काल में पाबंदियों के बाद घट रहे मरीजों को दखते हुए इंदौर में कोरोना कर्फ्यू 29 मई तक बढ़ा दिया गया है. कलेक्टर के नए आदेश में ढील भी दी गई है. इसके मुताबिक, खेरची किराना दुकान, ग्रॉसरी स्टोर्स को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से दोपहर 12 बजे खुले रहने की ढील दी गई है.

कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश में वार्ड प्रबंधन समूह से कहा है कि वह इन दुकानों से अधिक से अधिक होम डिलीवरी को बढ़ावा दें. फल-सब्जी की बिक्री सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक पूर्ववत जारी रहेगी. डेयरी भी सुबह 6 से 10 और शाम 5 से 7 बजे तक खुली रहेंगी.

इसी तरह भोपाल सहित जबलपुर और ग्वालियर में भी कोरोना कर्फ्यू में विस्‍तार किया गया है. भोपाल में 24 मई की सुबह 6 बजे तक, जबलपुर में 31 मई तक और ग्वालियर में 30 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है.

भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने रविवार दोपहर कोरोना कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी किए. आदेश में कहा गया है कि भोपाल नगर निगम क्षेत्र और बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 24 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है.

भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और आम लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कर्फ्यू को 24 मई (सुबह 6 बजे) तक बढ़ाया गया है. कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, जबलपुर में सांसद राकेश सिंह की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में कोरोना कर्फ्यू को 31 तक बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया, जिसे मंजूर कर लिया गया.

गौरतलब है कि जिले में पिछले 18 दिनों में संक्रमण की दर 29 फीसदी से घटकर 11फीसदी हो गई है. रिकवरी रेट भी 78 फीसदी से बढ़कर 89 हो गया है. बैठक में ग्रमीण क्षेत्रो में वैक्सीनेशन को लेकर फैली भ्रांति को लेकर भी चर्चा हुई.

इधर, दूसरी ओर ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्वालियर- चंबल संभाग की कोरोना की समीक्षा और क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई. बैठक में ग्वालियर जिले में 30 मई तक जनता कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को परास्त करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम सभी के साझा प्रयासों से कोरोना को हराएंगे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आव्हान किया कि संकट की इस घड़ी में सभी तरह के मतभेद भुलाकर कोरोना योद्धा बनें और कोरोना के उन्मूलन में सहभागी बनें.

Post navigation

Previous: आज आया सोने की कीमतों में 0.5 फीसदी का उछाल जाने चाँदी के क्या है भाव ?
Next: उत्तर प्रदेश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार , 23 जिलों में 18 से 44 वर्ष को लगेगी वैक्सीन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.