Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर केडी चंद्रन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
kd-chandran_1621155145

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर केडी चंद्रन का रविवार को निधन हो गया. वह काफी वक्त से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. रविवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. वह 84 साल के थे. उन्होंने ‘हम है राही प्यार के’ और ‘चाइना गेट’ समेत कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए थे.

केडी चंद्रन देश की प्रख्यात क्लासिकल डांसर और एक्ट्रेस सुधा चंद्रन के पिता थे. वह सबअरबन जुहू के सिटी केयर अस्पताल में 12 मई से भर्ती थे. अस्पताल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया केडी चंद्रन को किडनी का प्रोब्लम था. उनका निधन रविवार सुबह एडवांस किडनी इशु के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुआ.

सुधा चंद्रन ने पिता के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता की एक तस्वीर शेयर की और भावुक करने देने वाला मैसेज लिखा है. उन्होंने लिखा अलविदा अप्पा… तब तक हम दोबारा मिलेंगे.. आपकी बेटी होने पर गर्व है.. मैं वादा करती हूं कि आपके सिद्धांतों, मूल्यों और अनुभवों का आखिरी सांस तक पालन करूंगी

सुधा ने आगे लिखा लेकिन मैं स्वीकार करती हूं कि मेरे एक हिस्सा आपके साथ चला गया अप्पा… रवि और सुधा आंतरिक रूप से प्यार करते हैं… भगवान से प्रार्थन करती हूं कि दोबारा आपकी बेटी बनकर पैदा होंगी. ओम शांति

केडी चंद्रन ने तेरे मेरे सपने, हर दिल जो प्यार करेगा, कोई… मिल गया और टीवी गुलमोहर समेत बॉलीवुड की कई पॉपुलर फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था. इस महीने की शुरुआत में सुधा चंद्रन ने अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट किया था और अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया था. इस तस्वीर के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा था.

सुधा चंद्रन ने लिखा था आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अप्पा.. जीवन के सर्वोत्तम मूल्यों को विकसित करने और मुझे वह बनाने के लिए धन्यवाद जो मैं आज हूं. आपकी बेटी होने पर गर्व है. रवि और मैं खुद आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दे रही हूं. लव यू अप्पा.

Post navigation

Previous: इस अंदाज़ में अभिनेता विक्की कौशल को कैटरीना कैफ ने दी जन्मदिन की बधाई
Next: न्‍यूजीलैंड और भार के बीच 18-22 जून के बीच वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का होगा मुकाबला

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.