Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महानगरों में हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी
  • देश
  • बिजनेस

महानगरों में हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
1582166217-4696

एक दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 92.58 रुपये प्रति लीटर से 92.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है

डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 83.22 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 83.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में संशोधित पेट्रोल की कीमत 99.14 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 90.71 रुपये प्रति लीटर है.

सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था. इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक तेल के दामों में उछाल देखने को नहीं मिला. मार्च-अप्रैल के बीच डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद डीजल का दाम 2.49 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

इस समय दिल्ली में पेट्रोल 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 99.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.71 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 94.54 रुपये प्रति लीटर

डीजल 88.34 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 92.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि तेल कंपनियों ने 04 मई से अब तक 10 दिन कीमतों में वृद्धि की है जबकि पांच दिन दाम स्थिर रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चक्रवात तूफान ताऊते का दिखा असर
Next: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर एक दिन में हुई 974 मौतें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.