Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गई तीन व्यक्तियों की जान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गई तीन व्यक्तियों की जान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

यूपी के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर है. यहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की जान चली गई है. ताज़ा मामला लालगंज कोतवाली के लीलापुर बाजार का है, जहां बीती देर रात लखनऊ से घर लौट रहे स्कार्पियो की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई.

हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 2 लोग हादसे में घायल हो गए, जिनको पुलिस ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए दोनों को इलाज के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. हादसे की पीछे की वजह स्कार्पियो चालक को झपकी आने का बताया जा रहा है.

ये स्कार्पियो सवार सभी लखनऊ से प्रयागराज अपने घर की तरफ जा रहे थे. स्कार्पियो सवार चंद्रिका यादव, कपिल देव यादव, सुरेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जय प्रकाश यादव, अनुग्रह नारायण यादव गंभीर रूप से हादसे में घायल हुए हैं.

सभी बजती नेदुला थाना सराय ममरेंज जनपद प्रयागराज के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक ये चंद्रिका यादव का इलाज लखनऊ में करवा के सभी घर लौट रहे थे. जैसे ही कार लालगंज के समीप पहुंची वैसे ही हादसे का शिकार हो गई.

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है. पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है. हादसे के बाद ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. अस्पताल में परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है.

लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिसकर्मियों ने हाइवे पर एक्सीडेंट के बाद किसी तरह से ट्रक और कार को हाइवे से हटवा कर किनारे करवाया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने बताई संभावना
Next: 19 मई आज का पंचांग जाने शुभ और अशुभ मुहूर्त ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.