Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड सरकार ने बताया कोरोना संक्रमण दर 23 % से घटकर 18 % हुई
  • उत्तराखंड
  • देश
  • स्वास्थ्य

उत्तराखंड सरकार ने बताया कोरोना संक्रमण दर 23 % से घटकर 18 % हुई

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने स्वास्थ्य सेवाओं में तमाम सुधार की गुंजाइश की तरफ इशारा किया. देश में शायद ही कोई राज्य ऐसा हो जो इस महामारी से अछूता रहा. उत्तराखंड में कोरोना ने जमकर तबाही मचाई.

हालात यहां तक पहुंचे गये कि अस्पताल मरीजों से भरे रहे. राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर अमित नेगी ने गुरुवार को जानकारी देते हुये कहा कि, उत्तराखंड में कोरोना के कुल मामलों में 64.6 फीसदी लोग 20 से 49 आयु वर्ग के हैं. यहां स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य सेवाओं में जहां भी रिक्तियां हैं, वहां संविदा के आधार पर भर्तियां हो रही हैं. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि, वर्तमान में हमारी कोरोना टेस्टिंग दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है. 18 मई को 35,000 से अधिक सैंपल लिए गए थे.

बता दें कि, उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को कहा कि, राज्य में कोविड-19 की संक्रमण दर 23 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है और वर्तमान में जांच दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है.

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले 24 घंटे में सात हजार से अधिक लोग संक्रमण से उबरे हैं और 4800 नए मामलों की पुष्टि हुई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लाशों पर राजनीति को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने साधा निशाना। ….
Next: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर दिए ये पांच सुझाव

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 53 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.