Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने ब्लैक फंगस को लेकर अफसरों से ली रिपोर्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने ब्लैक फंगस को लेकर अफसरों से ली रिपोर्ट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
yogi-sixteen_nine

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने यूपी में ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अहम निर्देश शुक्रवार को दिए. बता दें कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस को लेकर सीएम योगी लगातार बैठक कर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट ले रहे हैं और अफसरों को निर्देश दे रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि पोस्ट कोविड अवस्था में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या बढ़ रही है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है.

केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए. इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर प्रभावी करा दिया जाए. सीएम योगी ने कहा कि इसकी दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए.

कोविड -19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछले 24 घण्टों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 7735 मामले प्रकाश में हैं. यह बीते माह 24 अप्रैल को प्रकाश में आए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की संख्या से 30,320 कम हैं.

विगत 24 घंटो में 17,668 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में अब कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,276 है. इस प्रकार प्रदेश में 30 अप्रैल, 2021 को दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक एक्टिव मामलों 3,10,783 में 68 प्रतिशत की कमी आयी है.

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर में निरन्तर वृद्धि हो रही है. वर्तमान में यह दर बढ़कर 92.5 प्रतिशत हो गई है. विगत 24 घण्टों में राज्य में 2,89,210 टेस्ट सम्पन्न किए गए हैं.

सीएम ने कहा कि गांवों को कोरोना से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित वृहद टेस्टिंग अभियान के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं. निगरानी समितियों और आरआरटी टीमें बहुत सराहनीय कार्य कर रही हैं.

आज जबकि प्रदेश में संक्रमण दर लगातार कम होता जा रहा है, ऐसे में इस प्रक्रिया को मिशन रूप में लिए जाने की जरूरत है. सभी गांवों में जागरूकता बढ़ाई जाए. ऐसे प्रयास हों जिससे कोरोना मुक्त गांव के संदेश को हर ग्रामवासी अपना लक्ष्य बनाए.

Post navigation

Previous: आइये जानते है 21 मई यानि आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस क्यों मनाया जाता है ?
Next: मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए लखनऊ मण्डल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.