Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी मॉडल उत्तर प्रदेश में दिखा जबरदस्त असर जाने ?
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी मॉडल उत्तर प्रदेश में दिखा जबरदस्त असर जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
815296-untitled-80

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्रिपल टी मॉडल यानी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का असर दिखने लगा है. लगभग 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3981 पॉजिटिव केस आए.

जबकि कोरोना को मात देकर 11918 मरीज घर पहुंचे। प्रदेश में फ़िलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 76700. उधर देश में सर्वाधिक टेस्ट का सिलसिला उत्तर प्रदेश में जारी रहा. पिछले 24 घंटे में 3.26 लाख कोरोना टेस्ट हुए.

रविवार की तुलना में सोमवार को 900 केस उत्तर प्रदेश में घटे. इसी तरह पिछले 23 दिन में 234000 केस कम हुए. जबकि उत्तर प्रदेश से आधी आबादी के महाराष्ट्र में 26000 केस आए.

बेहद छोटे राज्यों में जम्मू कश्मीर में 3600 और उत्तराखंड में 3800 केस आए. मुख्यमंत्री एक बार फिर कोविड-19 समीक्षा बैठकों के लिए मंडलीय दौरे पर निकले. वे दो दिन के दौरे पर गोंडा, आजमगढ़, मिर्जापुर, बनारस और गोरखपुर जाएंगे.

दरअसल, 22 अप्रैल को नीति आयोग के सदस्य वीके पाल ने आशंका जाहिर की थी कि उत्तर प्रदेश में 10 मई से रोज एक लाख से अधिक केस आएंगे. अन्य विशेषज्ञों ने भी आशंका जाहिर की थी कि यूपी दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 हॉटस्पॉट बनेगा.

लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना नेगेटिव होने के दिन से ही ग्राउंड पर जाना शुरू कर दिया. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंडल स्तर की समीक्षा बैठकें की. गांव के लोगों से उनके घर, अस्पताल जाकर संवाद किया.

एक लाख गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय करके संक्रमितों की पहचान और 24 घंटे में टेस्ट कराकर मेडिसिन किट पहुंचाने की व्यवस्था की. जरूरत के अनुसार लोगों को आइसोलेट और अस्पताल में भर्ती कराया गया और इन्फेक्शन की चैन को ब्रेक कर दिया. उसका नतीजा आज उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते टेस्ट और घटते केस के रूप में दिख रहा है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तूफान यास को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश इन जिलों के किया अलर्ट जारी
Next: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के स्पेशल बूथ बनाने के निर्देश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.