Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के स्पेशल बूथ बनाने के निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ ने छोटे बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के स्पेशल बूथ बनाने के निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (6)

कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैक्सीन को लेकर बड़ा फ़ैसला लिया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक्सपर्ट्स ने संभावना व्यक्त की है कि छोटे बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. लिहाजा सीएम ने निर्देश में कहा है कि जिन अभिभावकों के बच्चे 12 साल से कम उम्र के है, उनको वैक्सीन में प्राथमिकता दी जाए.

मुख्यमंत्री ने ‘अभिभावक स्पेशल’ बूथ बनाने के लिए हर जिले में इसके लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा है. उन्होंने निर्देश दिया है कि हर ज़िले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाया जाए

और 12 साल से कम उम्र वाले अभिभावकों से संपर्क कर उनको वैक्सीन दी जाए. इससे बच्चे और अभिभावक दोनों सुरक्षित रहेंगे. इसे तीसरे लहर की तैयारियों के तहत अभियान के तौर पर चलाएं.

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों सैफई दौरे पर कहा था कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि कोरोना की तीसरी लहर से पहले प्रदेश के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण पूरा कर ली जाए. साथ ही तीसरी लहर में बच्चों के सर्वाधिक रिस्क पर होने की संभावना को देखते हुए अभिभावकों के टीकरण को प्राथमिकता दी जाए,

क्योंकि छोटे बच्चों में संक्रमण का अधिक खतरा उनके पैरेंट्स से ही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. साथ ही वे जिले में बच्चों के लिए आईसीयू बेड बनाने के भी निर्देश दिए हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी मॉडल उत्तर प्रदेश में दिखा जबरदस्त असर जाने ?
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल मुख्यालय का करेंगे दौरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.