Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • काले कपड़े पहनकर 26 मई को विरोध प्रदर्शित करेंगे किसान होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

काले कपड़े पहनकर 26 मई को विरोध प्रदर्शित करेंगे किसान होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
mcms

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध एक बार फिर तेज होता दिखाई दे रहा है. 26 मई को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एक बार फिर किसान दिल्ली की सीमा पर एकत्रित हो रहे हैं, लेकिन किसान मोर्चा का कहना है

कि उनके इस आंदोलन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. इसका मकसद हमारी ताकत दिखाना नहीं बल्कि ये किसानों के गहरे असंतोष की सांकेतिक अभिव्यक्ति है. प्रदर्शन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा.

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और क्रांतिकारी किसान यूनियन, पंजाब के अध्यक्ष डॉ दर्शन पाल के अनुसार किसान गांवों में, शहरों में और दिल्ली की सीमा पर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शनकारी काली पगड़ियां पहनेंगे, काले दुपट्टे ओढेंगे और काले कपड़े पहनकर विरोध दर्शाएंगे.

किसान अपने घरों की छतों पर, अपने टैक्टरों पर काले झंड़े लगाएंगे. जगह-जगह मोदी सरकार के पुतले जलाए जाएंगे. किसान अलग-अलग स्थानों पर धरना देंगे.

इसमें कोई शक नहीं कि ये एक आंदोलन होगा, लेकिन इसमें लोगों को एकत्रित करने या संख्या बल बढ़ाने पर जोर नहीं होगा. इसका उद्येश्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपना विरोध दर्ज करवाना होगा.

इस समय पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है. ऐसे में किसानों का ये आंदोलन कोविड संक्रमण के लिहाज से खतरनाक साबित हो सकता है. लेकिन किसानों का कहना है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी दुर्दशा की जिम्मेदारी लेने के कोई भी तैयार नहीं है.

किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए महामारी के काल में अपनी जान खतरे में डालकर आंदोलन करना पड़ रहा है. किसान मोर्चा ने कहा है किसानों के इस आंदोलन में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा.

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के लगभग 90 मरीजों ने तोड़ दम
Next: राजधानी दिल्ली में ड्राइव इन वैक्सीनेशन अभियान की हुई शुरुआत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.