Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में ड्राइव इन वैक्सीनेशन अभियान की हुई शुरुआत
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

राजधानी दिल्ली में ड्राइव इन वैक्सीनेशन अभियान की हुई शुरुआत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
navbharat-times

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश में वैक्सीनेशन की मुहिम को गति देने की कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार से ड्राइव इन वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है. इस अभियान के तहत लोग अपनी गाड़ियों में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे. देश के कई दूसरे हिस्सों में इस प्रकार की पहल की जा चुकी है.

26 मई को इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मौजूदगी में द्वारका इलाके में स्थित वेगास मॉल से होगी. कार में टीकाकरण के इस अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. टीका लगवाने के बाद लोगों को आधे घंटे तक कार में ही बैठकर इंतजार करना होगा.

ऐसा इसलिए करना होगा ताकि पता चल सके की वैक्सीन लगवाने के बाद किसी व्यक्ति को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है. ड्राइव में वैक्सीन लगवाने के इस अभियान से वैक्सीनेशन सेंटर्स पर होनी वाली भीड़ से बचा जा सकेगी.

साथ ही कार के अंदर बैठे होने के कारण वैक्सीन लगवाने आए लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अपने आप ही हो जाएगा. कई बार वैक्सीनेशन सेंटर्स में उपजी भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने की तस्वीरें हम कई बार देख चुके हैं.

इसके अलावा चलने फिरने में परेशानी महसूस करने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भी ड्राइव इन वैक्सीनेशन की ये सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी. दिल्ली सरकार इस प्रयोग के सफल रहने पर इसे दूसरे इलाकों में भी दोहरा सकती है. हालांकि वैक्सीन की कमी को लेकर टीकाकरण अभियान का अपेक्षित तेजी न पकड़ पाना दिल्ली सहित पूरे देश के लिए चिंता का सबब बना हुआ है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: काले कपड़े पहनकर 26 मई को विरोध प्रदर्शित करेंगे किसान होगा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
Next: देश में पेट्रोल 23 पैसे – डीजल 25 पैसे हुआ महंगा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.