Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पेट्रोल 23 पैसे – डीजल 25 पैसे हुआ महंगा
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

देश में पेट्रोल 23 पैसे – डीजल 25 पैसे हुआ महंगा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images (4)

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 4 मई के बाद आज 13वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे और डीजल की कीमत 25 पैसे बढ़ गई हैं. जिसके बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 93.44 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 84.32 रुपए पहुंच गई है.

चार मई के बाद ईंधन के दाम में यह 13वीं बार वृद्धि की गई है. उससे पहले, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों की जानकारी देती हैं.

मुंबई
पेट्रोल 99.70 रुपए प्रति लीटर

डीजल 91.57 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई
पेट्रोल 95.06 रुपए प्रति लीटर

डीजल89.11 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल 93.49 रुपए प्रति लीटर

डीजल 87.16 रुपए प्रति लीटर

बता दें कि वैट जैसे स्थानीय करों और माल ढुलाई शुल्क के कारण ईंधन के दाम हर राज्य में अलग-अलग होते हैं. राजस्थान में पेट्रोल पर वैट सर्वाधिक है. उसके बाद मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का स्थान है. तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिनों में मानक ईंधन के औसत मूल्य और विनिमय दर के आधार पर रोजाना कीमतों में संशोधन करती हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली में ड्राइव इन वैक्सीनेशन अभियान की हुई शुरुआत
Next: जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने हरदोई में बाढ़ से बचाव के लिए संचालित निर्माण कार्यांे का स्थलीय निरीक्षण किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.