Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाने रखने के लिए स्वंयसेवी संगठनों ने किया प्रशंसनीय कार्य
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाने रखने के लिए स्वंयसेवी संगठनों ने किया प्रशंसनीय कार्य

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
e6d4816bfcfe0564ff18121a59e4a636

वरिष्ठ नोडल अधिकारी कोविड 19 लखनऊ डॉ रोशन जैकब द्वारा बताया गया कि समाज में कोविड की तीसरी लहर और बच्चों में संक्रमण फैलने जैसी भ्रामक बाते फैली हुई हैं जो कि एकदम निराधार है।
बच्चों में संक्रमण फैलने के कोई भी ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नही है, उन्होंने बताया कि जनपदवासीध्अभिभावक बिल्कुल भी इन बातों को लेकर न घबराए। विशेषज्ञों की माने तो पहली और दूसरी लहर की पैटर्न के अनुसार बच्चे बहुत ही कम संक्रमित होते है और अगर होते भी है तो उनके लक्षण हल्के (माइल्ड) ही रहते है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी ऐसा संकेत नही प्राप्त हुआ है जिसमे बच्चों पर ज्यादा असर हो या लक्षण गंभीर (सीवियर) हो। सभी सम्भावनाओ को लेकर सरकार व प्रशासन  द्वारा किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के मद्देनजर सरकार व प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं जैसे मेडिकल उपकरण, संसाधन, मूलभूत सुविधाएं, बच्चों व महिलाओ के लिए अलग से स्पेशिलिटी वार्ड आदि व्यवस्थाए कराई जा रही है। लोगों को जरा भी घबराने की आवश्यकता नही है।
सरकार व प्रशासन द्वारा लोगो की सभी प्रकार की मदद की जाएगी। प्रशासन जनपदवासियों की सुविधाओं/मदद के लिये निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में जनपदवासियों द्वारा अद्भुत साहस और संयम का परिचय दिया गया।
अपनो को खोने के बावजूद भी लोगो ने एक दूसरे की मदद करते हुए एक दूसरे को सम्हाला। जनपदवासियों की सतर्कता और जागरूकता के फलस्वरूप जहां पर एक समय संक्रमण की दर 30 प्रतिशत थी वह घट कर वर्तमान में 1.3 प्रतिशत ही रह गई और प्रतिदिन नए केस की संख्या लगभग 200 के करीब हो गई है। साथ ही साथ सक्रिय केसों की संख्या 58000 से घट कर अब सिर्फ 4643 ही बची है।  
जनपदवासियों के साथ साथ विभिन्न समाजसेवी संगठनो व अन्य समूहों ने आगे आ कर कोविड प्रबन्धन एवं लोगो की मदद करते हुए प्रशंसनीय कार्य किया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next: कोविड-19 महामारी से लड़ाई में उत्तर प्रदेश को ओप्पो मोबाइल्स एवं सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा सहयोग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.