Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड-19 महामारी से लड़ाई में उत्तर प्रदेश को ओप्पो मोबाइल्स एवं सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा सहयोग
  • देश

कोविड-19 महामारी से लड़ाई में उत्तर प्रदेश को ओप्पो मोबाइल्स एवं सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा सहयोग

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

वर्तमान समय में जब पूरा देश एवं प्रदेश कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है, माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग उत्तर प्रदेश की पहल पर प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों द्वारा भी इस लड़ाई में बढ़-चढ़ कर राज्य सरकार के साथ सहयोग किया जा रहा है और आर्थिक मदद के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों के रूप में सहायता प्रदान की जा रही है।
     प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने बताया है कि सहयोग की इस कड़ी में जनपद गौतमबुद्ध नगर में स्थापित मेसर्स ओप्पो मोबाइल्स इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रदेश सरकार को 1,000 ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर्स उपलब्ध कराये गये हैं। इन ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर्स को उत्तर प्रदेश के अधिक कोरोना केसेज वाले जनपदों गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, शामली, आगरा, लखनऊ, हरदोई, सुल्तानपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा बाराबंकी के जिलाधिकारियों से समन्वय कर पहुॅंचाया जा चुका है। ये ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर्स ऐसे मरीजों को जीवन-रक्षक ऑक्सीजन सहायता प्रदान करेंगे जिन्हें इसकी तत्काल आवश्यकता है। इनसे जनपदों के चिकित्सकीय अवसंरचना में महत्वपूर्ण सहयोग होगा।
इससे पूर्व नोएडा में मोबाइल और आईटी डिस्प्ले उत्पादों के विनिर्माण हेतु अपनी इकाई की स्थापना कर रहे सैमसंग इण्डिया इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 07.50 करोड़ की धनराशि उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को उपलब्ध कराई गई है। सैमसंग द्वारा 1900 से अधिक ऑक्सीजन सिलिण्डर्स, 60 से अधिक ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर तथा 06.50 लाख विशेष एल.डी.एस. सिरींजेस भी उपलब्ध कराये गये हैं। उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश में निजी एवं सामाजिक संस्थाओं से कोरोना महामारी में जनता के सहयोग की अपील की।

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बनाने रखने के लिए स्वंयसेवी संगठनों ने किया प्रशंसनीय कार्य
Next: मुख्यमंत्री का जनपद मीरजापुर भ्रमण मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल मण्डल के कोविड प्रबन्धन कार्यों की समीक्षा की

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.