Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घरेलू बाजार मेंसोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी जाने आज का क्या है भाव ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

घरेलू बाजार मेंसोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी जाने आज का क्या है भाव ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

डॉलर की कीमत बढ़ने के साथ ही शुक्रवार को गोल्ड के दाम थोड़े घटते हुए सपाट स्तर पर दिखे. अमेरिका में शुक्रवार को महंगाई के आंकड़े आने के बाद गोल्ड की ओर निवेशकों का रुझान स्पष्ट होगा.

अमेरिकी अर्थव्यवस्था के इन आंकड़ों के साथ ही घरेलू बाजार में गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों में सुधार को देखते हुए गोल्ड के दाम में गिरावट की संभावना बन सकती है, जिसका घरेलू मार्केट पर भी असर पड़ सकता है.

जहां तक घरेलू मार्केट का सवाल है तो शुक्रवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.21 फीसदी घट कर 48481 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा वहीं सिल्वर 0.39 फीसदी गिर कर 71,439 रुपये प्रति किलो पर बिका. गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 48,223 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव तक लुढ़क गए.

एक कारोबारी दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 48,542 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुए थे. सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी आज गिरावट आई और इसके भाव 71 हजार के नीचे आ गए हैं.

शुक्रवार को अहमदाबाद में स्पॉट मार्केट में गोल्ड 48690 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 48434 रुपये प्रति दस ग्राम बिका. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के दाम में कोई परिवर्तन नहीं दिखा और 1896.71 डॉलर प्रति औंस पर बिका.

वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.1 फीसदी चढ़ कर 1899.50 डॉलर प्रति औंस पर बिका. फिलहाल भारत में गोल्ड में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं. उसी के हिसाब से आगे गोल्ड में कोई परिवर्तन दिखेगा. फिलहाल भारत में गोल्ड की फिजिकल मांग कम है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वजन कम करने में आपकी मदद करेगी पत्तागोभी जाने। …
Next: महाराष्ट्र में पहली बार पेट्रोल ने किया 100 रुपये का आंकड़ा पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.