Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वजन कम करने में आपकी मदद करेगी पत्तागोभी जाने। …
  • जीवन शैली
  • देश
  • मेन स्लाइड

वजन कम करने में आपकी मदद करेगी पत्तागोभी जाने। …

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं. कई चीजों को अपनी डाइट चार्ट से हटाते हैं तो कई चीजों को डाइट में शामिल करते हैं. अगर आप चाहें तो वजन कम करने के लिए एक और चीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं

और वो है पत्तागोभी ये वजन कम करने में तो आपकी मदद करेगा ही साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत को भी कई तरह के फायदे पहुंचायेंगे. वजन कम करने के लिए पत्तागोभी को किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है आइये जानते हैं.

पत्तागोभी में विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी6, फोलेट के साथ पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, ज़िंक, सोडियम, कोलिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, थायमिन और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं. ये एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है.

वजन कम करने के लिए पत्तागोभी का इस्तेमाल सूप के तौर पर करना बेहतर होता है. इसके सेवन से पेट जल्दी भरता है और बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है.

एक पत्ता गोभी, दो बड़े प्याज़, दो-तीन हरी मिर्च, एक बड़ा टमाटर, हरा धनिया, स्वादानुसार नमक और कालीमिर्च लें. पत्तागोभी को कद्दूकस कर के धो लें. प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया को बारीक काट लें.

एक कढ़ाही में एक छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें. इसके गर्म हो जाने के बाद इसमें कटा हुआ प्याज़ डाल दें. इनको गोल्डन ब्राउन हो जाने तक फ्राई कर लें. फिर कढ़ाही में कद्दूकस की हुई पत्तागोभी डालें और नमक भी डाल दें.

इसके बाद चार-पांच कप पानी डालकर कढ़ाही को ढक्कन या प्लेट से ढक दें. इसको मीडियम फ्लेम पर तकरीबन दस मिनट तक पकने दें. इसके बाद इसमें टमाटर और कालीमिर्च एड कर दें. इसके बाद पांच मिनट तक और पकने दें.

फिर इसको छान कर इसमें हरी धनिया की पत्ती डालें और इसका सेवन करें. अगर आप चाहें तो टमाटर स्किप भी कर सकते हैं और सूप का स्वाद बढ़ाने के लिए इसके पक जाने के बाद कुछ बूंदें नींबू की एड कर सकते हैं

Post navigation

Previous: आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत जाने इसकी कथा। ….
Next: घरेलू बाजार मेंसोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी जाने आज का क्या है भाव ?

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.