Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी एंटनी ब्लिंकन से की मुलाकात ……
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी एंटनी ब्लिंकन से की मुलाकात ……

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (25)

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की. दोनों के बीच कई मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई. जयशंकर ने कोविड- 19 महामारी से मुकाबले के मुश्किल समय में भारत का साथ देने और एकजुटता दिखाने के लिए बाइडेन प्रशासन को धन्यवाद दिया.

विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं और 20 जनवरी को जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद यूएस का दौरा करने वाले पहले भारतीय कैबिनेट मंत्री हैं.

मुलाकात में ब्लिंकन ने कहा कि कोविड -19 के शुरुआती दिनों में भारत ने अमेरिका की जो मदद की थी, उसे अमेरिका कभी नहीं भूलेगा. उन्होंने कहा अब हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम भारत के लिए और उसके साथ खड़े हैं.

बैठक से पहले दोनों नेताओं से विदेश विभाग में मीडिया बातचीत की. इसमें जयशंकर ने कहा हमारे पास चर्चा करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं. मुझे लगता है कि हमारे संबंध कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं

और मुझे बहुत विश्वास है कि आगे भी ऐसा जारी रहेगा. मैं कठिन समय में हमारा साथ देने और एकजुटता दिखाने के लिए अमेरिका का आभार व्यक्त करना चाहता हूं

US: EAM S Jaishankar meets Secretary of State Antony Blinken.

"US & India are working together on so many of most important challenges of our time — one that are having profound impact on our citizens. We're united in confronting COVID-19 together," Blinken says pic.twitter.com/m0WVFzizCl

— ANI (@ANI) May 28, 2021

वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और भारत कई महत्वपूर्ण चुनौतियों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा हम एक साथ कोविड -19 का सामना करने के लिए एकजुट हैं.

हम जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौती से निपटने के लिए एकजुट हैं और कई चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की संस्थानों और क्वाड के माध्यम से एक साथ भागीदारी कर रहे हैं.

क्वाड अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक ग्रुप है जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में चीन की आक्रामक कार्रवाइयों के बीच रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इंडो-पैसिफिक रीजन में नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करना है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अगर महामारी को करना चाहते है ख़त्म तो जरुरी है टीकाकरण : विश्व स्वास्थ्य संगठन
Next: क्या वैक्सीन की कमी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब विदेशों से वैक्सीन खरीदने की बनाई योजना ?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.