Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या वैक्सीन की कमी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब विदेशों से वैक्सीन खरीदने की बनाई योजना ?
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

क्या वैक्सीन की कमी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब विदेशों से वैक्सीन खरीदने की बनाई योजना ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
navbharat-times (2)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच वैक्सीन की कमी को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अब विदेशों से वैक्सीन खरीदने की योजना बनाई है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने 10 मिलियन डोज़ के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया है.

बताया जा रहा है कि टेंडर जारी करने के लिए बिड करने की आखिरी तारीफ सात जून है. वैक्सीन प्रोक्योरमेंट के लिए जारी टेंडर में कोरोना वायरस वैक्सीन के अंतर्राष्ट्रीय मनुफैक्चरर्स और उनके अधिकृत एजेंट्स से वैक्सीन इम्पोर्ट करने के लिए टेक्नो-कमर्शियल प्रपोजल मांगे गए हैं.

बिडर अपने प्रपोजल सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी और डीजीएचसी, दिल्ली सरकार के पास 7 जून की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं. शर्त है कि वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मान्यता मिली होनी चाहिए.

प्रपोजल में बिडर को जानकारी देनी होगी कि सप्लाई आर्डर जारी होने के पहले 7 दिन, 8-15 दिन, 16-23 दिन, 24-31 दिन और 31-45 दिन के भीतर वो कितनी डोज़ सप्लाई करेंगे.

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है ठोस कार्रवाई इस बात का मजबूत संकेत है कि भारत सरकार देश में टीके का उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ विदेशी टीका निर्माताओं को राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लिए

आवश्यक टीके की खुराक की आपूर्ति के लिए आकर्षित करने के वास्ते हर संभव प्रयास कर रही है मंत्रालय ने कहा कि उपलब्धता की बाधाओं के बावजूद भारत ने केवल 130 दिनों में 20 करोड़ लोगों का टीकाकरण करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है, जो दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी कवरेज है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी एंटनी ब्लिंकन से की मुलाकात ……
Next: मुख्यमंत्री ने कोविड नियंत्रण के प्रयासों को पूरी प्रतिबद्धता से जारी रखे जाने के निर्देश दिए

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.